फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Shameful act of retired Inspector son from UP Police in agra

Agra: यूपी पुलिस से रिटायर्ड इंस्पेक्टर के बेटे की शर्मनाक करतूत, युवती से दोस्ती, प्यार और फिर...

Sat, 18 Mar 2023 11:19 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 18 Mar 2023 11:19 AM IST
सार

युवती का आरोप है कि कई बार शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद जब उसने शादी करने के लिए कहा तो वो धमकी देने लगा। इसके बाद पीड़िता ने पुलिस कमिश्नर से शिकायत की है। 

विज्ञापन
Shameful act of retired Inspector son from UP Police in agra
DEMO PIC

विस्तार

आगरा में अलीगढ़ की युवती से शादी का वादा कर एक युवक ने उसका शारीरिक शोषण किया। बाद में शादी से इन्कार कर दिया। युवक के पिता सेवानिवृत्त पुलिस इंस्पेक्टर हैं। आरोप है कि उन्होंने भी धमकाया। मामले में युवक, उसके पिता और मां के खिलाफ थाना हरीपर्वत में केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन

पुलिस आयुक्त से की शिकायत 

युवती ने पुलिस आयुक्त से शिकायत की। बताया कि छह महीने पहले कानपुर निवासी नीरज पांडेय से मुलाकात हुई थी। वह सर्जिकल कंपनी में नौकरी करता है। नेहरू नगर में किराये पर रहता है। नीरज ने दोस्ती की। एक दिन मिलने के लिए अपने कमरे पर बुलाया। कोल्ड ड्रिंक में नशे की दवा मिलाकर दुष्कर्म किया। होश में आने पर उसने विरोध किया तो नीरज ने शादी का वादा किया। इसके बाद अपने साथ ही रख लिया।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - Electricity Workers Strike: देहात में बिजली संकट, हड़ताल से 75 फीडर ठप, 102 शिकायतें

विज्ञापन
विज्ञापन

कई बार बनाए शारीरिक संबंध 

युवती का आरोप है कि कई बार शारीरिक संबंध बनाए। अब शादी की कहने पर इन्कार करने लगा। धमकी दी कि कुछ नहीं बिगाड़ पाएगी। उसके पिता इंस्पेक्टर हैं। एक रिश्तेदार आईपीएस अधिकारी हैं। उसके पिता ने भी धमकाया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस आयुक्त ने युवती को थाना हरीपर्वत भेजा। पुलिस ने आरोपी को थाने बुलाया। वह नहीं पहुंचा। बाद में उसके पिता एडी पांडेय और मां आ गईं। उन्होंने कहा कि युवती बेटे पर शादी का दबाव बना रही है, इसलिए आरोप लगाए हैं। फिलहाल पुलिस ने युवती की तहरीर पर नीरज, उसके पिता एडी पांडेय और मां के खिलाफ केस दर्ज किया है।

पुलिस कर रही जांच 

थाना हरीपर्वत के प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार का कहना है कि युवती ने कई साक्ष्य दिए हैं। शादी का वादा करने से लेकर धमकी तक के साक्ष्य दिखाए हैं। विवेचना की जा रही है। साक्ष्य संकलन के बाद कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed