फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   shaheed sthal and ganga mandir will joint by bridge

शहीद स्मारक स्थल व गंगा मंदिर तक जाने के लिए होगा पुल निर्माण

Fri, 05 Mar 2021 12:06 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 05 Mar 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
shaheed sthal and ganga mandir will joint by  bridge
कासगंज के सोरों में पालिका बोर्ड की बैठक में मौजूद पालिकाध्यक्ष व सभासद - फोटो : KASGANJ
नगर पालिका की बोर्ड बैठक पालिका अध्यक्ष मुन्नी देवी की अध्यक्षता में पालिका सभागार में हुई। इसमें 3 विशेष व 12 साधारण प्रस्ताव पारित किए गए। इनमें शहीद स्मारक स्थल व गंगा मंदिर तक जाने के लिए पुल निर्माण के प्रस्ताव प्रमुख रहे।
विज्ञापन

स्वकर निर्धारण प्रणाली नगर निकाय में लागू किए जाने के प्रस्ताव को बोर्ड ने अस्वीकार कर दिया। संत तुलसीदास नगर विकास समिति के अध्यक्ष डॉ. प्रभाकर पाराशरी के प्रत्यावेदन पर पुल के निर्माण की बोर्ड ने स्वीकृति दे दी। इस पुल के निर्माण से हरिपदी के मध्य में स्थापित गंगाजी की प्रतिमा के श्रद्धालु निकट से दर्शन कर सकेंगे। मेला ग्राउंड में सप्ताह में दो बार पैंठ मवेशी व हाट बाजार लगाने को बोर्ड ने स्वीकृति प्रदान की।
विज्ञापन

पालिका परिसर में झंडा रोहण स्थल पर फ्लैग पोल लगवाए जाने को स्वीकृति प्रदान की। पालिका सभागार में माइक सहित यू टाइप फर्नीचर लगवाने के प्रस्ताव को भी हरी झंडी मिल गई। पालिका अध्यक्ष के प्रस्ताव पर बोर्ड ने रेलवे रोड पर शहीद स्मारक स्थल के निर्माण को स्वीकृति प्रदान की। सभासद निखिल ने रानी लक्ष्मी बाई पार्क के जीर्णोद्धार व लक्ष्मी बाई की प्रतिमा लगवाए जाने की मांग रखी। पार्किंग फीस में बढ़ोत्तरी के प्रस्ताव को सदस्यों ने अस्वीकार कर दिया। अन्य प्रस्ताव भी मंजूर किए गए। बैठक में अधिशासी अधिकारी संतराम सरोज, जयप्रकाश दुबे, प्रधानाचार्य देवेंद्र दुबे, कमाल हसन, पंकज भार्गव, ब्रजरानी महेरे, कुमकुम तिवारी, सुनीता दुबे, डॉ. रविकांत गुप्ता, मुकेश मौर्यवंशी, नंदकिशोर, शरद तिवारी, कृष्ण मोहन, अमित मिश्र, धर्मेंद्र, विनीता तिवारी, मुकेश कटारे, सहित अन्य सभासद व पालिका कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed