फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   shabby electric ole

बल्लियों के सहारे गुजर रहे जर्जर विद्युत तार

Tue, 04 Oct 2022 02:00 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 04 Oct 2022 02:00 AM IST
सार

गांव लखापुर में बिजली सप्लाई के लिए विद्युत निगम ने पोल नहीं लगाए हैं।ग्रामीणों ने डीएम से शिकायत कर पोल लगवाकर समस्या निदान की मांग की है।

विज्ञापन
shabby electric ole
कासगंज के गंजडुंडवारा में बांस बल्ली पर झूलते बिजली के तार । - फोटो : KASGANJ

विस्तार

गंजडुंडवारा। गांव लखापुर में बिजली सप्लाई के लिए विद्युत निगम ने पोल नहीं लगाए हैं। गांव में बिजली सप्लाई के लिए जर्जर तार बांस की बल्लियों के सहारे गुजर रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि पहले भी करंट के चलते दो लोगों की जान जा चुकी है। ग्रामीणों ने डीएम से शिकायत कर पोल लगवाकर समस्या निदान की मांग की है।
विज्ञापन

बदांयू-पटियाली मार्ग के दोनों ओर बसे गांव लखापुर में करीब 3500 की आबादी है। ग्रामीण पप्पू का कहना है कि यहां बिजली सप्लाई के लिए बल्लियों पर से बिजली के तार गुजर रहे हैं। आएदिन फाल्ट होने से तार टूटकर गिर जाते हैं। पहले भी बिजली से हुए हादसे में दो लोग जान गंवा चुके हैं। ग्रामीणों द्वारा शिकायत करने पर विद्युत लाइन ठीक नहीं हुई है। दो साल पहले गांव निवासी प्रमोद जब सुबह शौच के लिए गया तो हाईटेंशन का तार टूट कर उसके पैर पर गिर पड़ा, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी। गांव के मुनेश पुत्र किताब सिंह की मौत भी करंट लगने से हुई थी। तब आक्रोशित ग्रामीणों ने बदायूं-पटियाली मार्ग जाम किया था। उपजिलाधिकारी के आश्वासन पर जाम खोला गया, लेकिन विद्युत लाइन की व्यवस्था जैसी की तैसी रही। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से शिकायत कर गांव में जर्जर लाइन बदलवाने और विद्युत पोल लगवाने की मांग की है। मांग करने वालों में रामविलास, टिल्लू, बालकराम, मुन्नालाल, अवधेश, जगदीश आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed