{"_id":"60d4094c8ebc3e322f28033c","slug":"sexual-assault-with-spa-center-police-lodge-case-against-operator-crime-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा: स्पा सेंटर में महिला से दुष्कर्म, संचालक पर मुकदमा, वीडियो वायरल करने की दी धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: स्पा सेंटर में महिला से दुष्कर्म, संचालक पर मुकदमा, वीडियो वायरल करने की दी धमकी
Thu, 24 Jun 2021 09:55 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Thu, 24 Jun 2021 09:55 AM IST
सार
महिला का आरोप है कि सितंबर 2020 में रिंकू ने उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर धमकी दी। इस पर उसने स्पा सेंटर की नौकरी छोड़ दी। 15 जून को रिंकू अपने साथी के साथ घर आया। उससे स्पा सेंटर में काम करने के लिए कहा। उसने मना कर दिया। इस पर पूर्व में खींचे गए फोटो वायरल करने की धमकी दी।
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में फतेहाबाद रोड स्थित अरोमा बॉडी स्पा सेंटर के संचालक पर एक महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि नौ महीने पहले संचालक ने दुष्कर्म किया। उसने नौकरी छोड़ दी।अब वो और उसका साथी जबरन नौकरी करने का दबाव बना रहे हैं। मना करने पर आपत्तिजनक फोटो वायरल करने की धमकी दे रहे हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन
थाना जगदीशपुरा क्षेत्र की रहने वाली महिला के पति की बीमारी से मौत हो गई थी। एक साल पहले उसकी मुलाकात गोबर चौकी, ताजगंज निवासी रिंकू से हुई। रिंकू का फतेहाबाद रोड पर अरोमा बॉडी स्पा सेंटर है। महिला ने स्पा सेंटर में काम करना शुरू कर दिया। वह उसे आठ हजार रुपये महीना दे रहा था।
विज्ञापन
महिला का आरोप है कि सितंबर 2020 में रिंकू ने उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर धमकी दी। इस पर उसने स्पा सेंटर की नौकरी छोड़ दी। 15 जून को रिंकू अपने साथी के साथ घर आया। उससे स्पा सेंटर में काम करने के लिए कहा। उसने मना कर दिया। इस पर पूर्व में खींचे गए फोटो वायरल करने की धमकी दी। महिला को फोटो की जानकारी नहीं थी। यह उसने चोरी छिपे खींचे थे। पीड़िता ने थाना ताजगंज में तहरीर दी है।
विज्ञापन
थाना ताजगंज के प्रभारी निरीक्षक उमेश चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। युवती का मेडिकल कराया जाएगा। कोर्ट में बयान दर्ज कराए जाएंगे। मामले में विवेचना की जा रही है।
मथुरा: यमुना एक्सप्रेसवे पर वाणिज्यकर के सचल दल पर चढ़ाया ट्रक, सिपाही की मौत, छह घायल
मथुरा: यमुना एक्सप्रेसवे पर वाणिज्यकर के सचल दल पर चढ़ाया ट्रक, सिपाही की मौत, छह घायल