फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Sexual abuse done for two years on the pretext of marriage, report filed

शादी का झांसा दो साल तक किया यौन शोषण

Wed, 08 Jun 2022 11:09 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jun 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Sexual abuse done for two years on the pretext of marriage, report filed
भोगांव। थाना क्षेत्र के गांव निवासी एक युवती ने युवक पर शादी का झांसा देकर दो साल तक यौन शोषण करने का आरोप लगाया। कहा कि अब वह शादी करने से इंकार कर रहा है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवती ने बताया कि वह वर्ष 2020 में बीएससी की छात्रा थी। साथ पढ़ने वाले युवक शीलू से उसके प्रेम संबंध हो गए। युवक ने उसे शादी का झांसा दिया। वह दो साल से उसका यौन शोषण करता आ रहा है। अब उसने शादी करने से साफ मना कर दिया है। जब उसने शादी करने का दबाव बनाया तो उसे धमकी दी गई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। सीओ भोगांव चंद्रकेश सिंह ने बताया कि युवती का चिकित्सकीय परीक्षण कराया जाएगा। आरोपी की तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed