{"_id":"6944cc0498c7f8e18d01eb2f","slug":"sewage-in-agra-terminal-canal-raises-health-and-crop-concerns-water-testing-ordered-2025-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: नहर में सीवर और एसटीपी का गंदा पानी, सिंचाई से फसल को खतरा; किसानों की मौजूदगी में होगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: नहर में सीवर और एसटीपी का गंदा पानी, सिंचाई से फसल को खतरा; किसानों की मौजूदगी में होगी जांच
Fri, 19 Dec 2025 09:22 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 19 Dec 2025 09:22 AM IST
सार
नहर में नालों और एसटीपी का पानी गिरने की शिकायत को गंभीरता से लिया गया है। किसानों की मांग पर सीडीओ ने सिंचाई विभाग के एक्सईएन को पानी के नमूने लेकर जांच कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
नहर में बिछी सफेद झाग की बिछी चादर।
विस्तार
आगरा टर्मिनल नहर में नालों और एसटीपी का पानी गिरता है। सिंचाई से फसल, उत्पाद और स्वास्थ्य प्रभावित हो रहा है। किसानों की मांग पर सीडीओ ने सिंचाई विभाग के एक्सईएन को किसानों की उपस्थिति में पानी के नमूने लेकर जांच कराने के निर्देश दिए हैं।
आगरा टर्मिनल नहर से जिले के कई ब्लॉक क्षेत्र के खेतों की सिंचाई होती है। इसमें बिचपुरी के पास जल निगम और नगर निगम की एसटीपी से पानी गिरता है। कई खुले नाले भी गिरते हैं। किसान नेता श्याम सिंह चाहर ने बताया कि इसमें पानी की जगह कीचड़ बह रहा है।
जमीन में पानी कम होने के कारण किसानों की नहर से सिंचाई करना मजबूरी है। फसल खराब हो रहीं हैं। सिंचाई करते समय किसानों के चर्म रोग हो रहे हैं। इसकी पानी की जांच कराई जाए। सीडीओ प्रतिभा सिंह ने बताया कि टीम गठित की जा रही है। इसमें सिंचाई विभाग के साथ किसानों के प्रतिनिधि भी होंगे। जल्द टीम पानी के नमूने लेकर जांच कराएगी।