फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Seven Year Old Child Dies Due To Fever In Etah Hindi News

एटा: बुखार से सात साल के बच्चे की मौत, फिरोजाबाद-मैनपुरी के बॉर्डर के गांवों में निगरानी

Mon, 06 Sep 2021 12:08 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 06 Sep 2021 12:08 AM IST
सार

फिरोजाबाद के साथ ही मैनपुरी में बुखार के मरीजों की संख्या बहुत ज्यादा है और लगातार मौतें भी हो रहीं हैं। इसे लेकर इन दोनों ही जिलों के बॉर्डर वाले गांवों में स्वास्थ्य विभाग ने निगरानी शुरू करा दी है। 50 से अधिक गांवों में सर्वे कराया जा रहा है। वहीं पड़ोसी जिलों में आवागमन-करने वालों पर नजर रखी जा रही है।

विज्ञापन
Seven Year Old Child Dies Due To Fever In Etah Hindi News
demo pic

विस्तार

एटा में तेज बुखार से पीड़ित सात साल के बच्चे की रविवार शाम जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में मौत हो गई। पिलुआ थाना क्षेत्र के गांव ककरावली निवासी डोरीलाल के पुत्र सोनू (7) को परिजन अस्पताल में करीब 6 बजे लेकर आए। उन्होंने बताया कि हफ्ते भर से बच्चे को बुखार आ रहा है। एक निजी चिकित्सक को दिखाया था। कराई गई जांच में मलेरिया निकला। इसके बाद से लगातार उपचार चल रहा है, लेकिन हालत में सुधार नहीं आया। रविवार को हालत ज्यादा बिगड़ गई तो यहां लेकर आए हैं। चिकित्सकों ने बच्चे को भर्ती कर इलाज शुरू ही किया ही था, कि उसकी मौत हो गई। इमरजेंसी ड्यूटी में तैनात डॉ. राहुल वार्ष्णेय ने बताया कि बच्चे को तेज बुखार था और वह बेहोशी की हालत में था। परिजनों का कहना था कि मलेरिया है, लेकिन उनके पास कोई रिपोर्ट नहीं थी। बच्चे की हालत बहुत ज्यादा गंभीर थी। कुछ ही मिनट में उसने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन

फिरोजाबाद और मैनपुरी बॉर्डर के गांवों में निगरानी
फिरोजाबाद के साथ ही मैनपुरी में बुखार के मरीजों की संख्या बहुत ज्यादा है और लगातार मौतें भी हो रहीं हैं। इसे लेकर इन दोनों ही जिलों के बॉर्डर वाले गांवों में स्वास्थ्य विभाग ने निगरानी शुरू करा दी है। 50 से अधिक गांवों में सर्वे कराया जा रहा है। वहीं पड़ोसी जिलों में आवागमन-करने वालों पर नजर रखी जा रही है।
पड़ोसी जनपदों में बुखार फैलने से स्वास्थ्य विभाग हुआ अलर्ट 
फिरोजाबाद में बुखार से लगातार मौतें हो रहीं हैं। इसे लेकर स्वास्थ्य विभाग ने फिरोजाबाद की सीमा के तीस गांव पर विशेष नजर रखने की योजना बनाई है। गांवों में स्वास्थ्य टीम को लगातार तैनात रहने की बात कही गई है। टीम को निर्देश दिए गए हैं कि बुखार से पीड़ित कोई मिले तो तत्काल उसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दी जाए। जिससे समय रहते रोग को फैलने से रोका जा सके। वहीं मैनपुरी बॉर्डर के 20 गांवों पर नजर रखी जा रही है। 

बनाई गई हैं छह टीमें
सीएमओ डॉ. उमेश त्रिपाठी ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग ने इन गांवों में विशेष निगरानी के लिए छह टीमें बनाई हैं। टीम आशा व एएनएन के माध्यम से गांव में दोनों जनपदों से आने वाले व्यक्तियों सहित बीमारी से ग्रसित व्यक्तियों पर नजर रख रही है। 
मैनपुरी: बुखार से शिक्षक की पत्नी सहित तीन महिलाओं की मौत, 14 पहुंची मृतकों की संख्या

एटा में बुखार का प्रकोप: बीमारी ने इंतजाम किए 'बौने', मरीजों से भर गया बाल रोग विभाग

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed