फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Seven thousand challans in four months and 78 lakh rupees fine yet violation of traffic rules is not stopping in etah

Etah News: चार महीने में सात हजार चालान, 78 लाख रुपये का जुर्माना, फिर भी नहीं रुक रही लापरवाही

Mon, 16 May 2022 02:15 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 16 May 2022 02:15 PM IST
सार

सड़कों पर नियमों के उल्लंघन में चालान थोक के हिसाब से बढ़ रहें हैं, लेकिन नतीजा शून्य है। पुलिस चालान कर यातायात नियमों का पाठ पढ़ाने की कोशिश कर रही है, फिर भी लापरवाही नहीं रुक रही है।
 

विज्ञापन
Seven thousand challans in four months and 78 lakh rupees fine yet violation of traffic rules is not stopping in etah
यातायात नियम तोड़ता बाइक सवार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एटा में यातायात नियमों का पालन कराने के लिए लाखों रुपये खर्च कर लोगों को जागरूक किया जाता है। साथ ही उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जाती है। जनवरी से अप्रैल माह तक 7195 वाहन चालकों के चालान काटे गए। उनसे 78 लाख रुपये जुर्माना वसूला गया। इसके बावजूद चालक नियमों का पालन करना नहीं सीखे। हेलमेट और सीट बेल्ट लगाने में गंभीरता नहीं बरती जा रही है।

विज्ञापन


सड़क दुर्घटना कम हों, इसको लेकर साल में तीन बार सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया जाता है। वहीं दो बार यातायात माह मनाया जाता है। इस दौरान लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जाता है। स्कूलों-कालेजों में प्रतियोगिताओं का आयोजन कराया जाता है। इससे छात्र-छात्राएं अपने अभिभावकों को यातायात नियमों का पालन करने के बारे में जागरूक कर सकें। इसके बाद भी लोग यातायात नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। जिले में जनवरी से अप्रैल माह तक 7145 वाहनों के चालान काटे गए। उन पर 78.50 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।

विज्ञापन


2600 बिना हेलमेट वालों के चालान

बाइक सवार हेलमेट नहीं लगा रहे हैं। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि जिले में चार माह में 2600 चालान बिना हेलमेट के काटे गए हैं। वहीं 1700  के करीब चालान एक बाइक पर तीन सवारी पर काटे गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन


आंकड़ों पर एक नजर 

माह    

चालान   जुर्माना
जनवरी          2495   25 लाख
फरवरी    1250 14 लाख
मार्च       1350  14 लाख
अप्रैल   2100          25.50 लाख

समय-समय पर किया जाता है जागरूक 

टीएसआई बचान सिंह शाक्य ने बाताया कि यातायात नियमों के प्रति लोगों को समय-समय पर जागरूक किया जाता है। इसके बावजूद नियमों का पालन करने में लोग लापरवाही बरत रहे हैं। इसी का परिणाम है कि उनके वाहनों का चालान काट जुर्माना लगाया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed