{"_id":"662a739d0c230fe6850f7c46","slug":"seven-devotees-from-mp-became-victims-of-food-poisoning-in-vrindavan-admitted-to-hospital-2024-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"वृंदावन: सात श्रद्धालु फूड पॉइजनिंग का शिकार, अस्पताल में कराए गए भर्ती; एमपी से 18 श्रद्धालुओं का आया था दल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वृंदावन: सात श्रद्धालु फूड पॉइजनिंग का शिकार, अस्पताल में कराए गए भर्ती; एमपी से 18 श्रद्धालुओं का आया था दल
Thu, 25 Apr 2024 09:32 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Thu, 25 Apr 2024 09:32 PM IST
सार
18 श्रद्धालुओं का दल गोशाला नगर स्थित नित्यानंद आश्रम में ठहरा था। उल्टी और दस्त होने पर जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। रात को मिक्स दाल, चावल और रोटी खाने के बाद तबीयत बिगड़ी।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती फूड पॉइजनिंग के शिकार श्रद्धालु।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश से तीर्थनगरी मथुरा के वृंदावन में घूमने आए श्रद्धालुओं के एक दल के सात लोग बुधवार देर रात फूड पॉइजनिंग का शिकार हो गए। उल्टी और दस्त से परेशान श्रद्धालुओं को जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां 12 घंटे के उपचार के बाद स्थिति सामान्य होने पर छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
मध्य प्रदेश के बैतूल जिला के गांव तवाकाठी निवासी 18 श्रद्धालुओं का दल बस से मंदिरों के दर्शन करने के लिए बीते रविवार दोपहर को वृंदावन आया था। वह गोशाला नगर स्थित नित्यानंद आश्रम में ठहरे। वह पिछले तीन दिन से वृंदावन के अलावा मथुरा, गोकुल, महावन भी घूमे। इसके बाद बुधवार दोपहर को वृंदावन में घूमने निकले। सभी ने बाजार में नाश्ता किया और शीतल पेय लिया। इसके बाद रात को सोने से पहले आश्रम में मिक्स दाल, चावल और रोटी खाई।
विज्ञापन
बताते हैं कि देर रात करीब डेढ़ बजे अचानक सात श्रद्धालु मेघा करात (22), मंजू नायक (39), प्रभाती (52), रानी बाला (62), मंजू सालवे (56), आरती मिस्त्री (54), असीम राय (49) की तबीयत बिगड़ गई। उल्टी के साथ दस्त होने पर रात को ही साथी श्रद्धालु उन्हें उपचार के लिए जिला संयुक्त चिकित्सालय पहुंचे। यहां इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर शशिरंजन ने टीम के साथ उपचार किया। प्रभारी सीएमएस विनीत कुमार एवं अस्पताल प्रबंधक नंदिता सिंह मरीजों को देखने पहुंचे।
विज्ञापन
ज्ञात हो कि इससे पूर्व परिक्रमा मार्ग स्थित एक आश्रम में ठहरे जयपुर और कानपुर के पांच श्रद्धालु फूड पॉइजनिंग का शिकार हो गए थे। डॉ. शशिरंजन ने बताया कि श्रद्धालुओं के बीमार होने का कारण फूड प्वॉइजनिंग है। समय पर सही उपचार मिलने पर सभी सात लोग ठीक होने पर शाम को अस्पताल से छुट्टी लेकर चले गए।