फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Seth Babu Lal Inter College sealed for illegal construction

Agra News: अवैध निर्माण पर सेठ बाबू लाल इंटर कॉलेज सील

Thu, 15 Jan 2026 02:45 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jan 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
Seth Babu Lal Inter College sealed for illegal construction
आगरा। टेढ़ी बगिया स्थित ईंट की मंडी के पास 200 वर्ग मीटर में अवैध निर्माण कर खड़ी सेठ बाबू लाल इंटर कॉलेज की इमारत बुधवार को आगरा विकास प्राधिकरण ने सील कर दी। वहीं, उषा मार्टिन कंपाउंड के पास बीएसए फैक्टरी के पीछे 600 वर्ग मीटर में बिना नक्शा पास कराए निर्माणधीन बिल्डिंग को सील किया है।
विज्ञापन

छत्ता वार्ड में एडीए से नक्शा पास कराए खड़े अवैध निर्माणों के विरुद्ध उपाध्यक्ष एम अरुन्मोली के निर्देश पर प्रवर्तन दल ने बुधवार को कार्रवाई करते हुए दो भवन सील किए हैं। टेढ़ी बगिया में राम कुमार यादव ने ईंट की मंडी स्थित मां बैकुंठी देवी सर्वोदय इंटर कॉलेज के पास 200 वर्ग मीटर में सेठ बाबू लाल इंटर कॉलेज का बोर्ड टांग कर अवैध निर्माण खड़ा कर लिया। 6 सितंबर 2024 को एडीए ने निर्माण पर रोक के लिए नोटिस थमाया था। थाना ट्रांस यमुना में शिकायत दर्ज कराई। लेकिन, अवैध निर्माण नहीं रुका। दो मंजिल बिल्डिंग खड़ी हो गई। जिसे बुधवार को प्रवर्तन दल ने सील किया है।
विज्ञापन

छत्ता वार्ड में ही हुई दूसरी कार्रवाई
यहां बीएसए फैक्टरी के पीछे नितिन शिवहरे ने 600 वर्ग मीटर में बिना नक्शा पास दो मंजिल भवन खड़ा कर दिया। नगर योजना एवं विकास अधिनियम 1973 की धारा 27 के तहत 24 नवंबर को एडीए ने नितिन शिवहरे को नोटिस भेजा था। नोटिस के बावजूद निर्माण नहीं रुका। अवैध निर्माण पर बुधवार को भवन सील कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन...
दोबारा अवैध निर्माण या सील तोड़ने पर आरोपित के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
- एम अरुन्मोली, उपाध्यक्ष एडीए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed