फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Servant looted 25 lakhs by taking the couple hostage with their companions in Mathura

Mathura: वृंदावन की पॉश कॉलोनी में बड़ी वारदात, नौकर ने साथियों संग दंपती को बंधक बनाकर की 25 लाख की लूट

Thu, 29 Sep 2022 08:01 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 29 Sep 2022 08:01 PM IST
सार

पीड़ित ने बताया कि नौकर ने दो अज्ञात युवकों को घर में घुसाया था, जिनकी उनको भनक तक नहीं लगी। जब तक वे कुछ समझ पाते, तब तक आरोपियों ने उन्हें बंधक बनाकर कमरे में बंद कर दिया।
 

विज्ञापन
Servant looted 25 lakhs by taking the couple hostage with their companions in Mathura
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मथुरा वृंदावन की पॉश कॉलोनी चैतन्य विहार में दंपती को बंधक बनाकर 25 लाख की लूट का मामला प्रकाश में आया है। वारदात में नौकर और उसके साथियों का शामिल होना बताया जा रहा है। घटना के बाद से आरोपी नौकर फरार है। मकान स्वामी ने नौकर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस ने शक के आधार में कुछ लोगों को पूछताछ के लिए उठाया है। वहीं पुलिस भी इस मामले को 24 घंटे छिपाए रही।

विज्ञापन


चैतन्य विहार फेस-2 में रहने वाले विजय कुमार गर्ग 27 सितंबर की रात्र लगभग 9 बजे अपनी पत्नी और नौकर उमेश यादव निवासी गांव राज राजासरी जिला बांका बिहार के साथ घर में मौजूद थे। तभी नौकर उमेश की शह पर दो अज्ञात युवक उनके घर में घुस आए, जब तक वे कुछ समझ पाते बदमाशों ने विजय कुमार और उनकी पत्नी को रस्सी से बांधकर कमरे में बंद कर दिया। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  Mathura: प्राइमरी स्कूल की छत का लिंटर गिरने से मचा हड़कंप, आठ छात्र-छात्राएं घायल
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद बदमाश अलमारी से 10 लाख रुपये की नकदी और पत्नी के जेवर (सोने की तीन चेन, चार सोने के सिक्के, दो अंगूठी, एक ब्रेसलेट, तीन कान की रिंग, एक जोड़ी सोने की चूड़ी, एक जोड़ी हीरे की चूड़ी, चांदी की बोतल, सिक्के) लूट लिए। इसकी कीमत करीब लगभग पंद्रह लाख रुपये बताई जा रही है। लूट के बाद आरोपी बंधक स्थिति में ही छोड़कर बाहर से कमरा बंदकर फरार गए। सुबह जब लोग जागे तो घटना की जानकारी हुई। 

जल्द हो सकता है खुलासा

वारदात के संबंध में विजय कुमार गर्ग ने नौकर उमेश यादव और अज्ञात के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने शक के आधार पर कुछ लोगों को पकड़कर पूछताछ शुरू कर दी है। मामले की जानकारी देते हुए सीओ सदर प्रवीण मलिक ने बताया कि 'नौकर उमेश यादव और उसके साथ के लोगों पर इस वारदात में शामिल होने का शक है। कुछ सुराग हाथ लगे हैं, जल्द ही इस वारदात का खुलासा कर दिया जाएगा।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed