फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   servant broke security cordon of  businessman's house brutally killed him by hitting him on head with brick

UP: नौकर ने इस तरह तोड़ा कारोबारी के घर का सुरक्षा घेरा, बेरहमी से सिर पर ईंट मारकर की हत्या; फिर की लूटपाट

Tue, 02 Apr 2024 08:49 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 02 Apr 2024 08:49 PM IST
सार

केमिकल कारोबारी ने अपने घर की सुरक्षा के लिए हर संभव इंतजाम कर रखे थे। वे सुबह गेट पर ताला लगाकर दुकान जाते थे। पत्नी घर में अकेली रहती थीं। यदि सब्जी भी खरीदनी हो तो कारोबारी की पत्नी, दूसरी मंजिल से रस्सी में थैला बांधकर खरीदती थीं।
 

विज्ञापन
servant broke security cordon of  businessman's house brutally killed him by hitting him on head with brick
कारोबारी की हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के केमिकल कारोबारी दिलीप गुप्ता घर में सुरक्षा का पूरा ख्याल रखते थे। दुकान पर जाते समय गेट पर बाहर से ताला लगाकर जाते थे। पत्नी घर में अकेली रहती थीं। वह दूसरी मंजिल से ही लोगों से बात करती थीं। रस्सी में थैला बांधकर सब्जी आदि खरीदती थीं। कैमरों से गेट पर आने वाले की गतिविधि पर नजर रखती थीं। नौकर को इस बारे में पहले से पता था। इसलिए उसने गेट खुलवाया और वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन




 

पड़ोसियों ने बताया कि दिलीप गुप्ता किसी अनजान व्यक्ति को घर के अंदर नहीं आने देते थे। मुख्य गेट के पास ही बेसमेंट है। यहां माल रखा रहता है। माल की डिलीवरी वाहन से होती थी। कुछ देर के लिए गेट खुलता था। घर के अंदर वह ताला लगाकर रखते थे। दुकान जाते समय गेट पर ताला लगा देते थे।

ये भी पढ़ें -  दिनदहाड़े कारोबारी की हत्या: बेसमेंट में ले जाकर कारोबारी को बांधा, फिर की ऐसी बर्बरता...कांप जाएगी रूह


 
विज्ञापन
विज्ञापन

आईसीयू में भर्ती लता पूछती रहीं पति कैसे हैं
लता गुप्ता आईसीयू में भर्ती हैं। अस्पताल में बेटा सुमित पहुंचा तो उन्होंने बेटे को देखते ही पूछा तुम्हारे पिता कहां हैं, कैसे हैं। उन्हें पति की मौत के बारे में नहीं बताया गया। कहा गया कि जल्दी मिलवा देंगे। पहले आप अपनी तबीयत सही कर लो।

 
विज्ञापन

मां ने बड़े बेटे को फोन करके बुलाया
सुमित ने बताया कि वह सिकंदरा में थे। तभी मां की कॉल आई। कहा कि बेटा घर में बदमाश आ गए हैं। जल्दी आ जाओ। उस समय सुमित का भाई रजत दुकान पर था। इसलिए सुमित जल्दी पहुंच गए।

ये भी पढ़ें -  दिनदहाड़े कारोबारी की हत्या: बदमाश पीटते रहे और लता शोर मचाती रहीं... हिम्मत के आगे टूटे लुटेरों के हौसले; फिर भाग निकले
 

छटपटाते रहे दिलीप, चली गई जान
बदमाशों ने दिलीप के सिर में ईंट से कई प्रहार किए थे। घटनास्थल पर काफी मात्रा में खून पड़ा मिला। इससे आशंका है कि वह काफी देर तक छटपटाते रहे और उनकी जान चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed