फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Murder of businessman tied basement then robbed incident was caught on camera

दिनदहाड़े कारोबारी की हत्या: बेसमेंट में ले जाकर कारोबारी को बांधा, फिर की ऐसी बर्बरता...कांप जाएगी रूह

Tue, 02 Apr 2024 08:50 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 02 Apr 2024 08:50 PM IST
सार

विजय नगर कॉलोनी में काराबारी दिलीप गुप्ता की किस तरह हत्या की गई, ये पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। पुलिस ने खून से सनी ईंट भी बरामद की है, जिससे कारोबारी के सिर पर प्रहार किया गया था। 
 

विज्ञापन
Murder of businessman tied basement then robbed incident was caught on camera
सीसीटीवी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के विजय नगर पुलिस चौकी से महज 100 मीटर दूर सुल्तानगंज क्षेत्र में कारोबारी दिलीप गुप्ता की पीट पीटकर हत्या कर दी गई। लूटपाट के लिए बदमाशों ने कारोबारी संग ऐसी बर्बरता दिखाई, जिसे देख पुलिक कर्मी भी कांप गए। ये पूरी घटना कैमरों में कैद हो गई है। हालांकि बदमाश सीसीटीवी की डीवीआर ले जाना चाहते थे, लेकिन सफल नहीं हो सके।
विज्ञापन


कारोबारी दिलीप गुप्ता ने सुरक्षा के लिए पूरे घर में 8-10 कैमरे लगवा रखे हैं। इस बारे में बदमाशों को भी पता था। उन्होंने बेसमेंट में लगा कैमरा तोड़ा था। इसके बाद डीवीआर ले जाने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो सके। तब तक पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई।
विज्ञापन

पुलिस ने फुटेज देखने के लिए इंजीनियर को बुलाया। इसमें बदमाश नजर आ रहे हैं। एक बदमाश दिलीप गुप्ता को पीटता नजर आ रहा है। वह गले में गमछा बांधे है। वह बेसमेंट में ले जाकर कारोबारी को बांध देता है। सिर पर प्रहार करता है। पुलिस ने खून से सनी ईंट भी बरामद की है। रस्सी और कपड़ा भी मिला है। घटनास्थल पर डाग स्क्वाॅयड को भी बुलाया गया था।

ये भी पढ़ें -  दिनदहाड़े कारोबारी की हत्या: बदमाश पीटते रहे और लता शोर मचाती रहीं... हिम्मत के आगे टूटे लुटेरों के हौसले; फिर भाग निकले


 

छटपटाते रहे दिलीप, चली गई जान
बदमाशों ने दिलीप के सिर में ईंट से कई प्रहार किए थे। घटनास्थल पर काफी मात्रा में खून पड़ा मिला। इससे आशंका है कि वह काफी देर तक छटपटाते रहे और उनकी जान चली गई।

 
विज्ञापन

आईसीयू में भर्ती लता पूछती रहीं पति कैसे हैं
लता गुप्ता आईसीयू में भर्ती हैं। अस्पताल में बेटा सुमित पहुंचा तो उन्होंने बेटे को देखते ही पूछा तुम्हारे पिता कहां हैं, कैसे हैं। उन्हें पति की मौत के बारे में नहीं बताया गया। कहा गया कि जल्दी मिलवा देंगे। पहले आप अपनी तबीयत सही कर लो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed