फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Sensitive and very sensitive polling booth will be marked for Municipal elections 2022 in Agra

नगर निकाय चुनाव 2022: आगरा में चिह्नित होंगे संवेदनशील और अति संवेदनशील मतदेय स्थल

Wed, 05 Oct 2022 12:05 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 05 Oct 2022 12:05 AM IST
सार

नगर निगम के अलावा जिले में सात नगर पंचायत व पांच नगर पालिका परिषद हैं। जिनका कार्यकाल दिसंबर 2022 तक खत्म हो जाएगा। प्रशासन चुनावी तैयारियों में जुटा है।

विज्ञापन
Sensitive and very sensitive polling booth will be marked for Municipal elections 2022 in Agra
आगरा नगर निगम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में नगर निकाय चुनाव 2022 के लिए मतदेय स्थलों की मैपिंग तीन श्रेणियों में होगी। संवेदनशील, अति संवेदनशील मतदेय स्थल चिह्नित होंगे। साथ ही मतदेय स्थलों पर उपलब्ध सुविधाओं का सर्वे होगा। जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने सभी मतदेय स्थलों का नक्शा-नजरी तैयार करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


नगर निगम के अलावा जिले में सात नगर पंचायत व पांच नगर पालिका परिषद हैं। जिनका कार्यकाल दिसंबर 2022 तक खत्म हो जाएगा। प्रशासन चुनावी तैयारियों में जुटा है। एक तरफ बीएलओ से घर-घर मतदाताओं का सत्यापन कराया जा रहा है, दूसरी तरफ डीएम नवनीत चहल ने सभी मतदेय स्थलों का नक्शा बनाने के निर्देश दिए हैं। 

विज्ञापन

नक्शे में यह ब्योरा होगा दर्ज 

नक्शे में मतदेय स्थल से सड़क की दूरी, भवन संख्या एवं उपलब्ध सुविधाओं का ब्योरा भी दर्ज होगा। पिछले चुनाव में हुए घटनाओं व भौतिक स्थिति के आधार पर मतदेय स्थलों को तीन श्रेणियों में बांटा जाएगा। शहर में 100 वार्डों के मतदेय स्थलों की मैपिंग के लिए नगर निगम के पांच अधिकारियों को नामित किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुनरीक्षण के लिए अफसर नियुक्त

जिला निर्वाचन अधिकारी नवनीत चहल के आदेश पर नगर निकायों की मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण के लिए बीएलओ, पर्यवेक्षक व सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किए हैं। प्रत्येक मतदान स्थल पर एक बीएलओ, 5 से 10 बीएलओ पर एक पयर्वक्षक एवं 5 से 8 पर्यवेक्षकों पर एक सेक्टर मजिस्ट्रेट निगरानी करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed