फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Seeing the finger cut, the bride refused to marry

अंगुली कटी देख दुल्हन ने शादी से किया इनकार

Sun, 24 Apr 2022 02:15 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 24 Apr 2022 02:15 AM IST
विज्ञापन
Seeing the finger cut, the bride refused to marry
बाह (आगरा)। जैतपुर के मैरिजहोम में मांग भराई की रस्म के दौरान दूल्हे के हाथ की तर्जनी अंगुली कटी देखकर दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। बात न बनने पर दूल्हा पक्ष जैतपुर थाने पहुंच गया। शनिवार को सुलह के लिए पंचायत चल रही है। दुल्हन भी जिद पर अड़ी थी।
विज्ञापन

गाजियाबाद के भूपपुरा कुटी के आकाश का रिश्ता जैतपुर की ममता (दोनों परिवर्तित नाम) के साथ तय हुआ था। शुक्रवार शाम जैतपुर बारात आई थी। घुड़चढ़ी, बारौठी की रस्में हुईं। इसके बाद वरमाला का कार्यक्रम हुआ। बारात की खातिरदारी हुई। रात में दूल्हा दुल्हन ने सात फेरे भी ले लिए। विदाई से पहले दुल्हन की मांग भराई की रसम हो रही थी। जैसे ही मांग भरने के लिए दूल्हे ने हाथ में सिंदूर लिया। दूल्हे की एक हाथ की कटी तर्जनी अंगुली पर दुल्हन की नजर पड़ गई तो उसने दूल्हे के साथ शादी से इनकार कर दिया। बिजली के करंट से उंगली कटने की बात सामने आई।
विज्ञापन

वर और कन्या पक्ष के समझाने के बाद भी दुल्हन नहीं मानी तो दूल्हा पक्ष जैतपुर थाने पहुंच गया। सुलह के लिए दोनों पक्षों के बीच पंचायत का दौर शुरू हो गया है। इस संबंध में एसओ जैतपुर मनोज शर्मा ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच सुलह के लिए पंचायत हो रही है। अंगुली कटी होने की वजह से दुल्हन ने शादी से इनकार किया है। सुलह न होने की स्थिति में बरात को लौटा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed