फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Security strengthened in Shri Krishna Janmasthan Mathura following arrest of suspected terrorists in Uttar Pradesh

मथुरा में हाई अलर्ट: श्रीकृष्ण जन्मस्थान की सुरक्षा बढ़ी, होटल-गेस्टहाउस में चला चेकिंग अभियान

Fri, 17 Sep 2021 12:16 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 17 Sep 2021 12:16 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश में संदिग्ध आतंकी पकड़े जाने पर मथुरा-वृंदावन में हाई अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते श्रीकृष्ण जन्मस्थान समेत प्रमुख धर्मस्थलों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। रेलवे स्टेशन, बस अड्डों के साथ गेस्ट हाउस, होटल और धर्मशालाओं में भी चेकिंग की जा रही है। 

विज्ञापन
Security strengthened in Shri Krishna Janmasthan Mathura following arrest of suspected terrorists in Uttar Pradesh
श्रीकृष्ण जन्मस्थान मंदिर के बाहर तैनात पुलिस (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के अति संवेदनशील श्रीकृष्ण जन्मस्थान की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। येलो और रेड जोन में तैनात जवान पूरी मुस्तैदी के साथ ड्यूटी कर रहे हैं। खुफिया विभाग के जवान साधा वर्दी में निगाहबानी रख रहे हैं। डॉग स्क्वायड और बम निरोधक दस्ते को भी येलो जोन में तैनात किया गया है। गुरुवार को श्रीकृष्ण जन्मस्थान के मुख्य द्वार और गोविंदनगर गेट पर सघन तलाशी के बाद श्रद्धालुओं को प्रवेश दिया गया। 

विज्ञापन


प्रदेश में संदिग्ध आतंकियों के पकड़े जाने पर हाई अलर्ट किया गया है। इसके चलते अति संवेदनशील श्रीकृष्ण जन्मस्थान की सुरक्षा को लेकर चौकसी बरती जा रही है। एसपी सुरक्षा आनंद कुमार और सीओ केजेएस (कृष्ण जन्मस्थान) जितेंद्र कुमार ने रेड और येलो जोन में सुरक्षाकर्मियों को चौकसी बरतने के निर्देश दिए हैं। दोनों दिन रेड और येलो जोन में डॉग स्क्वायड व बम निरोधक दस्ते ने हर स्थल को बारीकी से खंगाला। 
विज्ञापन


कानपुर के युवक का ओसामा से कनेक्शन: संदिग्ध आतंकी की तलाश में दिल्ली पुलिस और यूपी एटीएस का शहर में डेरा
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी सुरक्षा और सीओ केजेएस ने सुरक्षाकर्मियों को मंदिर में प्रवेश करने वाले सभी श्रद्वालुओं की सघन तलाशी लेने के लिए निर्देशित किया। साथ ही रेड जोन के लीलामंच, भागवत भवन, गर्भगृह और केशवदेव मंदिर पर प्रत्येक श्रद्वालुओं पर चौकस नजर रखने के लिए कहा गया है। सीओ केजेएस ने बताया कि हाई अलर्ट के चलते चौकसी बढ़ा दी गई है। 

ढाबे, रेस्टोरेंट, धर्मशाला, दुकान और गेस्ट हाउस में चेकिंग
श्रीकृष्ण जन्मस्थान के येलो जोन में आने वाले ढाबे, रेस्टोरेंट, धर्मशाला, दुकान और गेस्ट हाउस की चेकिंग की गई। इनमें ठहरे लोगों की आईडी जांची गई। पुलिस अधिकारियों ने गेस्टहाउस मालिकों को स्पष्ट रुप से हिदायत दी है कि कोई भी बिना आईडी के नहीं ठहराया जाए। शक होने पर तत्काल पुलिस को सूचित किया जाए।

प्रमुख स्थलों की बढ़ाई गई सुरक्षा
तीर्थनगरी वृंदावन के प्रमुख स्थलों की भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। यहां प्रमुख धार्मिक स्थलों पर खुफिया विभाग की निगाहबानी बनी हुई है, वहीं पुलिस के जवान भी पूरी मुस्तैदी से नजर बनाए हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed