{"_id":"6141c734372dfb3775761f47","slug":"delhi-police-and-up-ats-reached-kanpur-for-search-of-suspected-terrorist","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर के युवक का ओसामा से कनेक्शन: संदिग्ध आतंकी की तलाश में दिल्ली पुलिस और यूपी एटीएस का शहर में डेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर के युवक का ओसामा से कनेक्शन: संदिग्ध आतंकी की तलाश में दिल्ली पुलिस और यूपी एटीएस का शहर में डेरा
Wed, 15 Sep 2021 03:43 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 15 Sep 2021 03:43 PM IST
सार
पुलिस सूत्रों के मुताबिक ओसामा से पूछताछ में सामने आया है कि उसके संबंध कानपुर के जाजमऊ निवासी हुमेद नाम के एक युवक से हैं।
विज्ञापन
ओसामा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दिल्ली में पकड़े गए आतंकी ओसामा से संबंध रखने वाले संदिग्ध आतंकी की तलाश में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और यूपी की एटीएस ने कानपुर में डेरा डाल लिया है। बुधवार को रावतपुर गांव और जाजमऊ में कई स्थानों पर छापा मारकर संदिग्ध की तलाश की गई।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने उत्तर प्रदेश के चुनाव में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने की तैयारी कर रहे कुछ आतंकियों को गिरफ्तार किया था। इसमें से दो आतंकियों ने पाकिस्तान जाकर ट्रेनिंग भी ली थी, इनमें से एक आतंकी ओसामा लखनऊ का रहने वाला है।
विज्ञापन
पुलिस सूत्रों के मुताबिक ओसामा से पूछताछ में सामने आया है कि उसके संबंध कानपुर के जाजमऊ निवासी हुमेद नाम के एक युवक से हैं। इसके बारे में बताया जा रहा है कि उक्त युवक भी आतंकी साजिश में शामिल है, इसकी सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की टीम कानपुर पहुंची, उनके साथ यूपी एटीएस के भी कुछ लोग थे।
विज्ञापन
बुधवार सुबह टीम ने सबसे पहले कल्याणपुर थाना क्षेत्र स्थित रावतपुर गांव में छापा मारा। यहां के स्थानीय लोगों से पूछताछ की इसके बाद टीम जाजमऊ के लिए निकल गई। बताया जा रहा है कि टीम ने इन दोनों क्षेत्रों में लगभग 4 स्थानों पर छापेमारी की है।