फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   secret of file theft from SP Crime Office will be revealed by polygraph test in agra

Agra : एसपी क्राइम ऑफिस से चोरी हुई फाइल का खुलेगा राज, पांच पुलिसकर्मियों का होगा पॉलीग्राफ टेस्ट

Wed, 27 Jul 2022 09:39 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 27 Jul 2022 09:39 AM IST
सार

आगरा के पांच पुलिसकर्मियों पॉलीग्राफ टेस्ट होगा, जिससे यह पता लगाया जाएगा कि एक साल पहले चोरी हुई फाइल का राज क्या है। 

विज्ञापन
secret of file theft from SP Crime Office will be revealed by polygraph test in agra
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

आगरा में एसपी क्राइम ऑफिस से पुलिसकर्मियों के खिलाफ विभागीय जांच की फाइल चोरी का राज एक साल बाद भी नहीं खुल सका है। अब घटना के खुलासे के लिए दो निरीक्षक, एक दरोगा और दो सिपाहियों को पॉलीग्राफ टेस्ट कराया जाएगा। प्राथमिक टेस्ट लखनऊ स्थित विधि विज्ञान प्रयोगशाला में हो चुका है। जल्द ही दूसरा टेस्ट कराया जाएगा। इसकी रिपोर्ट मिलने पर आगे की कार्रवाई होगी।

विज्ञापन


पुलिस लाइन में एसपी क्राइम का कार्यालय है। एक साल पहले कार्यालय में निरीक्षक भोलू राम भाटी और सब इंस्पेक्टर सीमा रावल के खिलाफ विभागीय जांच हो रही थी। दोनों पर थाना अछनेरा में तैनाती के दौरान घूसखोरी के आरोप लगे थे। इसकी जांच की फाइल एसपी क्राइम के कार्यालय में रखी हुई थी। फाइल में बयान से लेकर ऑडियो रिकॉर्डिंग की सीडी भी थी। दो मार्च 2021 को फाइल कार्यालय से चोरी हो गई थी। 

विज्ञापन

शाहगंज थाने में दर्ज हुआ था मुकदमा 

इस मामले में थाना शाहगंज में चोरी का मुकदमा दर्ज हुआ। वादी कार्यालय में तैनात हेड कांस्टेबल जितेंद्र सिंह थे। तत्कालीन एसएसपी ने विवेचना के निर्देश दिए। कार्यालय में हेड कांस्टेबल जितेंद्र के अलावा सिपाही प्रमोद कुमार भी तैनात थे। थाना पुलिस ने दोनों के बयान लिए। तत्कालीन एसएसपी ने घूसखोरी प्रकरण की फिर से जांच कराई। एक और फाइल तैयार की गई। इस बार जांच एसपी प्रोटोकॉल को दे दी गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

विवेचना थाना शाहगंज पुलिस कर रही

फाइल चोरी का मामला एसपी पश्चिमी सत्यजीत गुप्ता के पास भेजा गया। उन्होंने निरीक्षक भोलूराम भाटी, निरीक्षक संजीव तोमर, एसआई सीमा रावल, हेड कांस्टेबल सीमा रावल और प्रमोद कुमार को बुलाया। उनके बयान दर्ज किए। मगर, फाइल कहां गई और किसने चोरी की। यह आज तक पता नहीं चल सका। 

मामले की विवेचना थाना शाहगंज पुलिस कर रही है। थाना प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह सिरोही ने बताया कि  विभागीय फाइलचोरी के पर्दाफाश के लिए पॉलीग्राफ टेस्ट कराने का निर्णय लिया गया था। अब एक और टेस्ट होना है। इसकी जो रिपोर्ट आएगी, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed