फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   SDM strict on selling soil of government pond

Agra News: सरकारी तालाब की मिट्टी बेचने पर एसडीएम सख्त

Wed, 24 Dec 2025 02:34 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 24 Dec 2025 02:34 AM IST
विज्ञापन
SDM strict on selling soil of government pond
ठेकेदार ने सरकारी तालाब की मिट्टी बेचने का आरोप - फोटो : Samvad
अछनेरा। नगर पालिका अछनेरा क्षेत्र में स्थित पुराने तालाब की खुदाई के नाम पर सरकारी मिट्टी की अवैध बिक्री का गंभीर मामला प्रकाश में आया है। आरोप है कि तालाब की सफाई व खुदाई का कार्य कर रहे ठेकेदार ने बिना किसी अनुमति के तालाब से निकाली गई मिट्टी को ट्रैक्टर-ट्रॉली चालकों को प्रति ट्रॉली एक हजार रुपये में बेच दिया। इस अवैध गतिविधि से नाराज कस्बावासियों एवं स्थानीय सभासदों ने उपजिलाधिकारी किरावली नीलम तिवारी से लिखित व मौखिक शिकायत की।
विज्ञापन




शिकायत मिलते ही एसडीएम किरावली नीलम तिवारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल राजस्व टीम और नगर पालिका अछनेरा के अधिशासी अधिकारी अरुण कुमार को मौके पर जांच के लिए भेजा है। जांच में पाया गया कि तालाब की सरकारी भूमि से जेसीबी मशीन से खुदाई कर लगातार मिट्टी निकाली जा रही है और उसे बिना किसी वैधानिक अनुमति के ट्रॉली में भरकर बेचा जा रहा है। मौके पर तीन दर्जन से अधिक ट्रैक्टर-ट्रॉली मिट्टी भरकर ले जाती हुई पाई गईं। राजस्व टीम की प्राथमिक जांच में स्पष्ट हुआ कि ठेकेदार के पास न तो मिट्टी निकालने की अनुमति है और न ही बिक्री से संबंधित कोई वैध दस्तावेज हैं।स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई तो तालाब का अस्तित्व ही खतरे में पड़ सकता है।
विज्ञापन


आकलन कर राजस्व हानि की भरपाई के दिए आदेश



एसडीएम नीलम तिवारी ने जांच रिपोर्ट के आधार पर संबंधित अधिकारियों को दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। साथ ही अवैध रूप से बेची गई सरकारी मिट्टी का आकलन कर राजस्व हानि की भरपाई कराने और भविष्य में बिना अनुमति किसी भी प्रकार की खुदाई या मिट्टी बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोशाला के नाम पर हुई 50 ट्राॅली से अधिक मिट्टी की ढुलाई



वहीं, कस्बा वासियों ने बताया की गोशाला के नाम पर करीब 50 ट्रॉली से अधिक मिट्टी ले जाया गया लेकिन गोशाला पर शाम तक कोई मिट्टी की ट्रॉली से नहीं डाली गई। सभासद का आरोप है कि जिस ट्रैक्टर-ट्राॅली से मिट्टी ले जाई गई, वह नगर पालिका का नहीं था। ठेकेदार ने एक हजार रुपये प्रति ट्राॅली मिट्टी की ढुलाई की, जो ट्रैक्टर-टाॅजी निजी कार्य लिए दिखे। उपजिलाधिकारी नीलम तिवारी ने बताया शिकायत मिली है। राजस्व विभाग की टीम से जांच कराकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed