बदमाशों का फिल्मी अंदाज: मथुरा में दिनदहाड़े स्कूटी सवार से लूट, ताना तमंचा और ले उड़े 28 हजार रुपये
युवक को बीच रास्ते में बाइक सवार बदमाशों ने रोक लिया। तमंचा दिखाकर उसे धमकाया और फिर जेब में रखे 28 हजार रुपये लूट लिए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा के थाना जमुनापार स्थित गांव खेड़ा में दिनदहाड़े स्कूटी सवार युवक से बाइक सवार दो लोग हथियार दिखाकर नकदी और मोबाइल लूटकर ले गए। पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी, पुलिस ने पीड़ित को मामले की जांच में ऐसा उलझाया कि पूरे दिन वह परेशान रहा।
यहां का है मामला
जैंत थाना क्षेत्र के कैलाश नगर निवासी नंद किशोर पुत्र विपिन चंद शनिवार सुबह स्कूटी से राया जा रहे थे। अभी वह थाना जमुनापार क्षेत्र स्थित खेड़ा गांव के समीप पहुंचे थे कि पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने उन्हें ओवरटेक कर रोक लिया। पीड़ित ने जैसे ही स्कूटी रोकी बाइक सवार एक युवक ने उसके ऊपर तमंचा तान दिया। तमंचा देख पीड़ित की हालत खराब हो गई। जान से मारने की धमकी देते हुए बदमाशों ने उसकी जामातलाशी ली। तलाशी में उसकी जेब में रखे 28 हजार रुपये लूट लिए और भाग गए।
ये भी पढ़ें - इंस्टाग्राम पर सुसाइड का लाइव वीडियो: युवती की लोकेशन ट्रेस कर घर पहुंची पुलिस, पर जो दिखा वो नहीं था सच
पुलिस को दी सूचना
पीड़ित ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम तथा डायल 112 को दी। पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मामले की जांच का बहाना बनाते हुए पीड़ित को पूरे 24 घंटे तक घुमाया।
ये बोले थाना प्रभारी
थाना प्रभारी ने सूरज प्रकाश शर्मा ने बताया कि पीड़ित ने नकदी तथा स्कूटी लूट की सूचना दी थी। साथ ही बताया कि मोबाइल भी बदमाश ले गए। जांच में स्कूटी और मोबाइल पीड़ित से ही बरामद हुआ है। पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।