{"_id":"69237569514f8692fb01ee9e","slug":"scooter-rider-dies-trying-to-save-bike-coming-from-wrong-direction-agra-news-c-25-1-agr1034-923973-2025-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: गलत दिशा से आ रही बाइक को बचाने में गई स्कूटर सवार की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: गलत दिशा से आ रही बाइक को बचाने में गई स्कूटर सवार की जान
विज्ञापन
आगरा। सिकंदरा चाैराहे पर अकबर के मकबरे के गेट के सामने रविवार रात को बस की चपेट में आने से स्कूटर सवार की माैत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि युवक के सामने गलत दिशा से एक बाइक आ गई। इसे बचाने के दाैरान वह बस की चपेट में आ गया। घटना से मृतक के परिवार में कोहराम मच गया।
गैलाना, सिकंदरा निवासी संजीव (46) रविवार रात को स्कूटर से रुनकता की ओर से गुरुद्वारा गुरु का ताल की तरफ जा रहे थे। सिकंदरा चाैराहे से आगे अकबर के मकबरे के गेट के सामने गलत दिशा से तेज रफ्तार एक बाइक उनकी स्कूटरके सामने आ गई। इससे संजीव का संतुलन बिगड़ गया। उन्होंने खुद को बचाने का प्रयास किया। तभी पीछे से आती बस के चपेट में आ गए। उनकी माैके पर ही मृत्यु हो गई। हादसे के बाद जाम लग गया।
लोगों का कहना था कि चाैराहे पर लोग गलत दिशा से निकलते हैं। इस वजह से कभी हादसे की आशंका बनी रहती है। उधर, घटना की जानकारी पर परिजन आ गए। उनमें कोहराम मच गया। डीसीपी सिटी सैयद अली अब्बास ने बताया कि मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।