फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Schools in Agra closed due to cold weather, District Magistrate issues order

UP School Closed: सर्दी में बच्चों को बड़ी राहत...इन जिलों में बंद रहेंगे स्कूल, जारी किए छुट्टी के आदेश

Thu, 18 Dec 2025 07:07 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Thu, 18 Dec 2025 07:07 PM IST
सार

सर्दी के चलते स्कूलों की छुट्टी कर दी गई है। आगरा समेत कई जिलों में जिलाधिकारी के निर्देश पर शिक्षा विभाग ने छुट्टी का आदेश जारी किया है। वहीं कई जगह स्कूल के समय में भी बदलाव किया गया है। 
 

विज्ञापन
Schools in Agra closed due to cold weather, District Magistrate issues order
स्कूलों की छुट्टी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा में पिछले कुछ दिनों से सर्दी का सितम जारी है। बृहस्पतिवार को तो सुबह से ही घना कोहरा छाने के साथ गलन ने लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया। ऐसे में स्कूली बच्चे भी ठिठुरते हुए स्कूल पहुंचे थे।
विज्ञापन


सर्दी के सितम को देखते हुए 19 दिसंबर, शुक्रवार को स्कूलों की छुट्टी कर दी गई है। शिक्षा विभाग की ओर से जारी पत्र के अनुसार जनपद में बढ़ रही शीतलहर एवं घने कोहरे के कारण बच्चों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को देखते हुए जिलाधिकारी अरविंद बंगारी के निर्देशों के अनुपालन में  जिले के कक्षा एक से 12वीं तक के समस्त स्कूलों में 19 दिसंबर, शुक्रवार को अवकाश घोषित किया गया है।
विज्ञापन


आदेश के अनुसार समस्त परिषदीय, अशासकीय सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएसई समेत अन्य समस्त बोर्ड के विद्यालयों में अवकाश रहेगा। कक्षा नाै से 12 तक जिन विद्यालयों में बोर्ड प्रयोगात्मक परीक्षा, आंतरिक मूल्यांकन एवं प्री बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन किया जा रहा है, उनको विद्यालय संचालित करने की अनुमति दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
Trending Videos

कासगंज में ठंड के चलते दो दिन विद्यालय रहेंगे बंद
कासगंज में ठंड के मौसम को देखते हुए जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने जिले के कक्षा 8 तक के सभी विद्यालयों में दो दिन का अवकाश घोषित किया है। बेसिक शिक्षा अधिकारी सूर्य प्रताप सिंह ने बताया कि शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक विद्यालयों में उपस्थित होकर विभागीय एवं प्रशासकीय दायित्वों का निर्वाहन करेंगे। 

एटा में कक्षा 8 तक के बच्चों की छुट्टी
कोहरा और ठंड के मद्देनजर डीएम प्रेम रंजन सिंह ने कक्षा एक से आठ तक के सभी बच्चों के स्कूलों की छुट्टी की है। बीएसए दिनेश कुमार ने बताया की 19 दिसंबर को सभी बोर्ड के विद्यालयों सहित आंगनवाड़ी केंद्रों के लिए यह आदेश लागू होगा। 

फिरोजाबाद में स्कूल के समय में बदलाव 
बीएसए आशीष पांडेय ने कहा कि जिलाधिकारी के निर्देश पर शीतलहर एवं घना कोहरा को ध्यान में रखते हुए सभी बोर्ड के स्कूल (प्री प्राइमरी से इंटर तक) की कक्षाओं का संचालन सुबह नौ बजे के बाद करना सुनिश्चित करें। इसका सभी स्कूल संचालक इसका पालन करना सुनिश्चित करें। अन्यथा कार्रवाई की जाएगी। 

 

मैनपुरी में सर्दी बढ़ी तो स्कूल का समय बदला
मैनपुरी में तापमान गिरने से जनपद में शीतलहर और गलन होने लगी है। स्कूल जाने वाले बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐेसे में बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से 1 से लेकर 8 तक के सभी बोर्ड के स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। बेसिक शिक्षा अधिकारी दीपिका गुप्ता ने बताया कि शुक्रवार से 1 से 8 तक के सभी बोर्ड से संबंधित स्कूल सुबह 10 बजे से 3 बजे तक खुलेंगे। निर्देशों का पालन न करने वाले स्कूलों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed