{"_id":"62cc610e936f5c576a4075ed","slug":"school-van-was-driving-with-earphones-in-ear-accident-averted-mainpuri-news-agr5398297141","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक चालक की सूझबूझ से बचीं कई मासूमों की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक चालक की सूझबूझ से बचीं कई मासूमों की जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करहल। कान में ईयरफोन लगाकर स्कूली बच्चों को लेकर आ रहे वैन चालक की लापरवाही के चलते सोमवार को कई स्कूली बच्चों की जान पर आ बनी। ट्रक चालक की सूझबूझ से हादसा टल गया। घटना के बाद वैन चालक मौके से भाग गया। दहशत में आए बच्चों को ग्रामीणों ने गाड़ी से बाहर निकाला। एक अभिभावक ने थाने में तहरीर देकर चालक के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।
थाना क्षेत्र के गांव भदुआ निवासी मोहित कुमार के पुत्र व पुत्री गांव नगला केश के पास मोहनदास बाल विद्या मंदिर में वैन से पढ़ने के लिए जाते हैं। सोमवार की दोपहर करीब एक बजे दोनों बच्चे छुट्टी होने के बाद घर लौट रहे थे। वैन में करीब सात बच्चे और सवार थे। मोहित कुमार का आरोप है कि करहल के गांव नगला नरपत निवासी चालक दीपक कान में ईयरफोन लगाकर वैन चला रहा था। नगला अती सहस बंबा के पास अचानक चालक ने बिना रोड पर देखे वैन को मोड़ दिया तभी मैनपुरी की ओर से आ रहे ट्रक चालक ने सूझबूझ से वैन में टक्कर लगने से बचा लिया। अचानक ब्रेेक लगने से ट्रक सड़क किनारे जाकर पलट गया।
हादसे के बाद बच्चों में चीख पुकार मच गई। इस बीच चालक मौका पाकर वहां से भाग निकला। दहशत में आए छात्रों को ग्रामीणों ने बाहर निकालकर शांत कराया। मोहित की ओर से वैन चालक के खिलाफ थाना में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज किए जाने की मांग की गई है। प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है।