{"_id":"6ae32afa9fee32986f0f7146","slug":"school-holiday-all-schools-up-to-class-12-will-remain-closed-on-friday-october-30-due-to-pet-exam-2026-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीईटी के चलते कल 12वीं तक के स्कूल बंद: प्रशासन ने जारी किया छुट्टी का आदेश, सभी बोर्डों के विद्यालयों पर लागू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीईटी के चलते कल 12वीं तक के स्कूल बंद: प्रशासन ने जारी किया छुट्टी का आदेश, सभी बोर्डों के विद्यालयों पर लागू
Thu, 29 Oct 2026 04:46 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Thu, 29 Oct 2026 04:46 PM IST
सार
आगरा में शुक्रवार को 12वीं तक सभी स्कूल बंद रहेंगे। पीईटी परीक्षा के चलते स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है। इसको लेकर प्रशासन की ओर से आदेश भी जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
स्कूलों की छुट्टी का आदेश।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) का आयोजन किया जा रहा है। शुक्रवार को आगरा के 49 केंद्रों पर पर परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। इसको लेकर 12वीं तक के सभी स्कूलों में शैक्षणिक अवकाश घोषित किया गया है।
प्रशासन की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि नगर में बनाए गए 49 केंद्रों पर सुबह 10 बजे से 12 बजे तक पीईटी परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। यह एक अति महत्वपूर्ण परीक्षा है। इसको लेकर आयोग द्वारा परीक्षा जनपदों में शैक्षणिक अवकाश घोषित किए जाने के निर्देश प्रदान किए गए हैं।
30 अक्तूबर को आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए सफल आयोजन हेतु समस्त बोर्डों के विद्यालयों में शैक्षिणक अवकाश घोषित किया गया है। इसमें राजकीय, सहायता प्राप्त, वित्तविहीन और सीबीएसई व आईसीएसई बोर्ड के स्कूल शामिल हैं। परीक्षा के सुचारु संचालन के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक ने यह आदेश जारी किया है।
विज्ञापन
डीआईओएस रविंद्र पाल तोमर ने बताया कि जिले में 49 केंद्रों पर सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक परीक्षा आयोजित होगी। शासन और आयोग के निर्देशों के क्रम में सभी विद्यालयों में एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है। सभी प्रधानाचार्यों को आदेश का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।