आगरा स्मार्ट सिटी कंपनी के कामकाज का अजब हाल: कागजों में पूरी कर दी 142 करोड़ की योजना...फिर भी ताजगंज प्यासा
आगरा स्मार्ट सिटी कंपनी के कामकाज का अजब हाल है। यहां कागजों में तो 142 करोड़ की योजना पूरी कर दी गई। लेकिन लोगों के घरों तक पानी नहीं पहुंचा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में ताजमहल के पास आगरा स्मार्ट सिटी कंपनी के कामकाज का अजब हाल है। ताजगंज व स्मार्ट सिटी के एबीडी एरिया के छह वार्डों में 24 घंटे पानी देने के नाम पर 142.6 करोड़ रुपये खर्च कर डाले। कागजों पर योजना पूरी भी हो गई लेकिन ताजगंज के लोग ही प्यासे हैं। होटल, रेस्तरां और यहां रहने वालों को गंगाजल मिलने का इंतजार लंबा होता जा रहा है।
ताज पूर्वी गेट से पश्चिमी गेट, दक्षिणी गेट और थाना ताजगंज वाली सड़क पर स्मार्ट सिटी कंपनी ने कनेक्शन ही नहीं किए हैं। ताजगंज प्रोजेक्ट में सड़क पर लगे कोबल स्टोन की खुदाई से बचने के लिए ताजगंज में कनेक्शन नहीं दिया। आगरा स्मार्ट सिटी कंपनी की इस योजना में पांच साल तक रखरखाव के साथ 160.41 करोड़ रुपये खर्च होने हैं। 142.6 करोड़ रुपये योजना की लागत है।
यह भी पढ़ेंः- हैवान पति: गर्भवती पत्नी से रात में की ऐसी डिमांड, मना किया तो दी दर्दनाक मौत; 10 महीने पहले की थी लव मैरिज
ताजगंज और स्मार्ट सिटी के एबीडी क्षेत्र में 17,225 घरों में पानी के कनेक्शन देने हैं। इनमें स्मार्ट मीटर लगाने का काम बीते साल जून में शुरू किया गया था। इससे ताजगंज के एक लाख लोगों को गंगाजल मिलना था, पर कंपनी ने ताजगंज में ही कनेक्शन नहीं किए।
आसपास के छह वार्डों में बस्तियों, कॉलोनियों में मीटर लगा दिए, पर ताजगंज कुत्ता पार्क, दक्षिणी गेट, थाना ताजगंज के पास मुख्य मार्ग पर मौजूद प्रतिष्ठानों को कनेक्शन ही नहीं दिए। जबकि, इस क्षेत्र के होटल, रेस्तरां को प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से भूगर्भ जल इस्तेमाल करने के लिए नोटिस और जुर्माना भी लगाया जा चुका है।
यह भी पढ़ेंः- जमीन-पैसे के लालच में हत्या: फौजी जीजा ने रची खौफनाक साजिश...भाइयों ने दिया साथ, इकलौते साले को दी दर्दनाक मौत
जहां कोबल स्टोन, वहां कनेक्शन नहीं
ताजमहल पूर्वी गेट से पश्चिमी गेट तक सड़क पर कोबल स्टोन लगा है। स्मार्ट सिटी ने केवल उन जगहों पर कनेक्शन दिए, जहां सड़क थी। कोबल स्टोन वाली किसी जगह कनेक्शन नहीं दिए हैं। सैकड़ों घरों में पानी के बिना परेशानी हो रही है। -संदीप अरोड़ा, ताजगंज, कुत्ता पार्क
ताजगंज को ही लाभ नहीं
जब योजना ताजगंज को पानी पहुंचाने की बनी तो ताजगंज के लोगों को ही पानी नहीं मिल रहा। स्मार्ट सिटी ने कागजों पर ही कनेक्शन दिए हैं। गंगाजल के लिए घरों और प्रतिष्ठानों को कनेक्शन देने के लिए सड़क खोदनी होगी। इससे कंपनी बच रही है। -रिजवानुद्दीन, ताजगंज, दक्षिणी गेट
यह भी पढ़ेंः- आंखों के सामने डूब गया पियूष: चाहकर भी न बचा पाए दोस्त, गिरिराजजी की परिक्रमा से पहले सरोवर में नहा रहे थे
कंपनी पर लगाएंगे जुर्माना
ताजगंज को 24 घंटे पानी देने की योजना में मीटर लगाने का काम अंतिम चरण में है। एक साल से टेस्टिंग और कनेक्शन का काम चल रहा है। अगर कहीं पानी नहीं दिया है तो कंपनी पर जुर्माना लगाया जाएगा। -अंकित खंडेलवाल, सीईओ, आगरा स्मार्ट सिटी