{"_id":"65216172dfbf2279c90f7934","slug":"scheduled-caste-student-returning-from-school-molested-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-5571-2023-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: स्कूल से लौट रही अनुसूचित जाति की छात्रा से छेड़छाड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: स्कूल से लौट रही अनुसूचित जाति की छात्रा से छेड़छाड़
Sat, 07 Oct 2023 07:17 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sat, 07 Oct 2023 07:17 PM IST
विज्ञापन
स्कूल से लौट रही अनुसूचित जाति की छात्रा से छेड़छाड़
हाथ पकड़ कर खींचां, जमीन पर गिरी, पीड़िता ने दर्ज कराई रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। थाना दन्नाहार क्षेत्र में स्कूल से घर लौट रही अनुसूचित जाति की छात्रा को आरोपी ने रोक कर छेड़छाड़ की। उसका हाथ पकड़ कर खींचा। जिसके चलते छात्रा जमीन पर गिर गई। लोगों को आता देख आरोपी धमकी देकर भाग गया। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
दन्नाहार थाना क्षेत्र के गांव निवासी छात्रा 5 अक्तूबर को स्कूल गई थी। शाम के समय वह स्कूल से घर वापस लौट रही थी। तभी आरोपी ब्रजेश चौहान अचानक सामने आ गया। छात्रा से छेड़छाड़ करते हुए उसका हाथ पकड़ लिया और खींचने लगा। अचानक हुई घटना से छात्रा बुरी तरह से सहम गई। आरोपी के हाथ पकड़ कर खींचने से छात्रा जमीन पर गिर गई। इस दौरान पीछे से स्कूल की अन्य छात्राओं को आता देख आरोपी वहां से भाग गया। डरी सहमी छात्रा घर पहुंची और परिजन को घटना की जानकारी दी। परिजन छात्रा को लेकर थाने पहुंचे। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी ब्रजेश चौहान के खिलाफ छेड़छाड़, एससीएसटी सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।