फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Sant died while circumambulating Giriraj in Govardhan Mathura

Mathura: गिरिराज परिक्रमा लगाते समय जमीन पर गिरा साधु, मौत

Thu, 28 Jul 2022 03:39 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 28 Jul 2022 03:39 PM IST
सार

अलवर के मालाखेड़ा से साधु गिरिराज जी की परिक्रमा लगाने आया था। अचानक वह जमीन पर गिर गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने साधु के पास मिले मोबाइल से उसके परिवारीजनों को सूचना दे दी। 

विज्ञापन
Sant died while circumambulating Giriraj in Govardhan Mathura
demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

मथुरा के गोवर्धन में गिरिराज परिक्रमा लगाते समय एक साधु की मौत हो गई। साधु राजस्थान के अलवर मालाखेड़ा से गिरिराज परिक्रमा लगाने के लिए आया था। साधु के पास मिले फोन से उसके परिजनों को घटना की सूचना दी गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेजा है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक स्वामी गोपाल दास (70) निवासी मालाखेड़ा अलवर से बुधवार को गिरिराज परिक्रमा लगाने गोवर्धन आया था। वह परिक्रमा लगाते समय जतीपुरा के समीप अचानक जमीन पर गिर पड़ा, इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने उसके पास मिले फोन से उसके परिजनों को घटना की सूचना दी। गोवर्धन पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में ले लिया है। थानाध्यक्ष नितिन कसाना ने बताया कि साधु गिरिराज परिक्रमा लगाने आया था। जमीन पर गिरने से मौत हुई है। परिजनों के आने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed