फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Sanitation company workers sewer dumped in drain in agra

नाले में सीवर डाल रहे थे सफाई कंपनी के कर्मचारी, लोगों ने रंगेहाथ पकड़ा, बुलाई पुलिस

Wed, 21 Oct 2020 12:14 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 21 Oct 2020 12:14 AM IST
विज्ञापन
Sanitation company workers sewer dumped in drain in agra
लोगों ने बुलाई पुलिस - फोटो : अमर उजाला

आगरा में सीवर लाइन की सफाई और ट्रीटमेंट प्लांट के संचालन के लिए सालाना 42 करोड़ रुपये वसूल रही चेन्नई की निजी कंपनी वीए टेक वबाग ने बल्केश्वर क्षेत्र में सीवर को नाली में डाल दिया। लगातार छह दिन से वबाग के कर्मचारी नाली में सीवर फेंककर जा रहे थे जिससे दुर्गंध के कारण लोग परेशान थे। 

विज्ञापन


सोमवार की रात बल्केश्वर महादेव मंदिर के सामने क्षेत्रीय लोगों ने सीवर को नाली में फेंकते हुए कर्मचारियों को रंगे हाथ पकड़ लिया। क्षेत्रीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी और कंपनी के टैंकरों को थाने पहुंचा दिया। नाली में सीवर फेंकने के मामले में शिकायत के बाद वबाग ने सुपरवाइजर को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन



बल्केश्वर महादेव मंदिर के सामने वबाग कंपनी के टैंकर छह दिन से लगातार नाली में सीवर फेंककर जा रहे थे। सोमवार की रात 12 बजे बल्केश्वर महादेव मंदिर के महंत कपिल नागर ने वबाग के कर्मचारियों को ऐसा करते पकड़ लिया। मौके पर पार्षद हरिओम गोयल, ममता शर्मा, ऋषि अग्रवाल पहुंच गए। उन्होंने मेयर नवीन जैन से वार्ता के बाद 112 नंबर पर फोन करके वबाग के दोनों टैंकरों को थाना कमला नगर में बंद करा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

सेफ्टी बेल्ट के बिना गड्ढे में भेजा कर्मचारी

वबाग के कर्मचारियों की एक और लापरवाही तब सामने आई जब मानस नगर में सीवर लाइन के लीकेज की जांच के लिए गड्ढे में वबाग का कर्मचारी रफीक को भेजा गया। सेफ्टी किट और सेफ्टी बेल्ट के बिना गड्ढे में जैसे ही कर्मचारी को भेजा गया, मिट्टी की ढाए गिर गई। 

मानस नगर में एक टीवी चैनल के कर्मचारियों की मदद से देर रात वबाग के कर्मचारी रफीक बाहर निकाला गया। आनन-फानन में उसे अस्पताल पहुंचाया गया। इन दोनों ही मामलों में वबाग की कार्यप्रणाली सामने आ गई है।

वीए टेक वबाग के प्रोजेक्ट मैनेजर एके वर्मा ने बताया कि बल्केश्वर महादेव मंदिर के पास सीवर फेंकने के मामले की शिकायत आई थी जिसके बाद हमने संबंधित सुपरवाइजर को निलंबित कर दिया है। सभी कर्मचारियों को मानकों का पालन करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed