फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Samra Road Firing Case: Accused Golu Reveals Hidden Weapon During Police Remand

UP: पुलिस ने रिमांड पर लिया गोलू, तब मिल सका तमंचा...सैमरा रोड फायरिंग कर फैलाई थी दहशत

Fri, 28 Nov 2025 08:32 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 28 Nov 2025 08:32 AM IST
सार

सैमरा रोड पर हुई अंधाधुंध फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले मुख्य आरोपी के साथी गोलू को पुलिस ने रिमांड पर लिया। उससे पूछताछ की गई। 

विज्ञापन
Samra Road Firing Case: Accused Golu Reveals Hidden Weapon During Police Remand
तमंचा

विस्तार

आगरा के खंदौली थाना क्षेत्र के सैमरा रोड पर हुई अंधाधुंध फायरिंग मामले में पुलिस मुख्य आरोपी देवा ठाकुर को पूर्व मे ही गुरुग्राम से गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। गुरूवार को मामले में वांछित उसके साथी गोलू निवासी नगला धमाली को भी पुलिस ने रिमांड पर लेकर पूछताछ की है। गोलू ने कुछ दिन पूर्व कोर्ट में समर्पण किया था।
विज्ञापन


थाना प्रभारी ने वताया की गुरूवार को पुलिस टीम आरोपी गोलू को रिमांड पर लेकर थाना खंदौली लेकर आई। पूछताछ में गोलू ने फायरिंग में प्रयुक्त हथियार छिपाने की जानकारी दी। उसकी निशानदेही पर यमुना एक्सप्रेस-वे इंटरचेंज के पास से एक तमंचा बरामद किया गया है।वताते चले की 22 अक्तूबर की शाम रामनगर निवासी जितेंद्र उपाध्याय बाइक से कहीं जा रहे थे। 
विज्ञापन


पेट्रोल पंप के पास देवा ठाकुर और उसके साथी की बाइक उनसे टकरा गई थी इस पर दोनों पक्ष में कहासुनी और हाथापाई हो गई थी। इसके बाद रात देर रात देवा ठाकुर गोल बाइक से पहुंचे और सैमरा रोड पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी थी गोलियों की तड़तड़ाहट से बाजार में भगदड़ मच गई थी। फायरिंग में जितेंद्र उपाध्याय बाल-बाल बचे थे। पीड़ित ने थाना खंदौली में तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने देवा ठाकुर निवासी वमान, गोलू निवासी नगला धमाली के खिलाफ केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed