फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dr. Bhimrao Ambedkar University Exam Will Conduct From 20 July

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय: 20 जुलाई से परीक्षाएं कराने की तैयारी, जल्द जारी होगा कार्यक्रम

Thu, 24 Jun 2021 12:02 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 24 Jun 2021 12:02 AM IST
सार

मुख्य परीक्षा में पुनर्परीक्षा में शामिल हो रहे छात्रों को भी शामिल कराया जाना है। इनकी परीक्षाएं 25 जून से शुरू हो रही हैं और 29 जून तक चलेंगी। इसमें करीब 6000 छात्रों को शामिल होना है।

विज्ञापन
Dr. Bhimrao Ambedkar University Exam Will Conduct From 20 July
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय

विस्तार

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय प्रशासन स्नातक द्वितीय व तृतीय वर्ष और परास्नातक अंतिम वर्ष के छात्रों की शैक्षणिक सत्र 2020-21 की मुख्य परीक्षाएं 20 जुलाई से कराने की तैयारी कर रहा है। अगले हफ्ते में परीक्षा का कार्यक्रम जारी किया जाना है। अभी तक परीक्षा का केंद्रों का निर्धारण नहीं किया गया है। इसमें पुनर्परीक्षा में उत्तीर्ण छात्रों को भी शामिल किया जाएगा।

विज्ञापन


मुख्य परीक्षा में पुनर्परीक्षा में शामिल हो रहे छात्रों को भी शामिल कराया जाना है। इनकी परीक्षाएं 25 जून से शुरू हो रही हैं और 29 जून तक चलेंगी। इसमें करीब 6000 छात्रों को शामिल होना है। परीक्षा के बाद परिणाम जारी किया जाएगा। उत्तीर्ण छात्रों को मुख्य परीक्षा में शामिल होने के लिए फॉर्म भरने का अवसर दिया जाएगा।
विज्ञापन

दो दिन के लिए फॉर्म भरने की प्रक्रिया खोली जाएगी
विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ. राजीव कुमार का कहना है कि परीक्षा के बाद परिणाम आने में समय नहीं लगेगा। ओएमआर शीट आधारित मूल्यांकन कराया जा रहा है। जुलाई के पहले हफ्ते में मूल्यांकन कराकर परिणाम जारी कर दिया जाएगा। इसके बाद दो दिन के लिए परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया खोली जाएगी। पूरी तैयारी है कि मुख्य परीक्षाएं 20 जुलाई से शुरू करा दी जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

   
चार पाली में परीक्षाएं कराई जाएंगी
आगरा। परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि मुख्य परीक्षाएं चार पाली में कराने की योजना है। प्रश्नपत्र डेढ़ घंटे का होगा। प्रथम वर्ष के छात्रों की परीक्षा कराई नहीं जानी है, ऐसे में एक दिन में चार पाली में परीक्षा कराना संभव है। यह व्यवस्था बनने पर परीक्षा केंद्रों की संख्या अधिक नहीं बढ़ानी पड़ेगी। अपेक्षाकृत कम केंद्रों पर भी सामाजिक दूरी का पालन कराते हुए परीक्षाएं कराई जा सकती हैं।  


ये भी पढ़ें: डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय: प्रवेश प्रक्रिया की तारीख घोषित, वेब रजिस्ट्रेशन अनिवार्य

आगरा कोरोना वायरस: 15 मरीज ठीक हुए, सात नए कोरोना पॉजिटिव मिले, 77 हुई सक्रिय संक्रमितों की संख्या

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed