फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Saint Tulsi's birth anniversary celebrated with pomp

धूमधाम से मनाई गई संत तुलसी की जयंती, किया गया नमन

Mon, 16 Aug 2021 11:29 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 16 Aug 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
Saint Tulsi's birth anniversary celebrated with pomp
सोरों। तीर्थनगरी के संत तुलसी का उनकी जन्मभूमि पर भावपूर्ण स्मरण किया गया। सामाजिक, धार्मिक, राजनीतिक संगठनों से जुडे़ लोगों, स्कूल कालेज के छात्र छात्राओं व आम जनमानस ने तुलसी स्मारक पर पहुंचकर उनको नमन किया। संत तुलसी की 510वीं जयंती पर विश्व हिंदू परिषद तुलसी मेला समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम में तुलसी प्रतिमा का दुग्धाभिषेक कर पूजन किया गया। पुष्प वर्षा कर श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन

आचार्यों पं. दिलीप शास्त्री, नरेश बरबारिया ने वैदिक मंत्रों का उच्चारण करते हुए पूजन कराया। वेदपाठियों ने सुंदरकांड का संगीतमय पाठ किया। दो दिन से चल रहे रामचरित मानस पाठ के समापन के बाद महायज्ञ में श्रद्धालुओं ने आहुतियां डालकर समाज के निरोगी व सुखी होने की कामना की। सायं के समय तुलसीदास की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर आरती उतारी। भाजपा जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी, सदर विधायक देवेंद्र राजपूत ने आरती उतारी। कहा कि तुलसीदास विश्व कवि हैं। सूकरक्षेत्र की धरा पर जन्म लेकर उन्होंने रामचरित मानस ग्रंथ की रचना कर संपूर्ण जगत पर उपकार किया है। रविवार देर रात तक चले मेले में लोगों ने संत तुलसी के दर्शन कर हरिपदी की परिक्रमा कीं।
विज्ञापन

विहिप मेला समिति अध्यक्ष हेमेंद्र शास्त्री, भाजपा नगर संजय दुबे, भाजयुमो जिलाध्यक्ष ब्रजेश उपाध्याय, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष डॉ. सांत्वना पाराशर, केशव देव वशिष्ठ, अखिलेश तिवारी, शिवांशु दुबे, योगेश चौधरी, रामेश्वरदयाल महेरे, अशोक तिवारी, चौबसिंह मौर्य, शिव वैंदेल, जयकिशन तिवारी, राजवीर भल्ला, आदित्य दुबे, पवन उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed