{"_id":"644754f796f189b0cc0a74d5","slug":"saini-samaj-reservation-movement-protester-hangs-himself-from-tree-police-alert-2023-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"भरतपुर में आरक्षण की आग: प्रदर्शनकारी ने पेड़ से लटक कर दी जान, जुटने लगी ग्रामीणों की भीड़; पुलिस अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भरतपुर में आरक्षण की आग: प्रदर्शनकारी ने पेड़ से लटक कर दी जान, जुटने लगी ग्रामीणों की भीड़; पुलिस अलर्ट
Tue, 25 Apr 2023 09:50 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, भरतपुर/मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, भरतपुर/मथुरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 25 Apr 2023 09:50 AM IST
सार
सैनी, माली, शाक्य, मौर्य और कुशवाहा समाज का सरकारी नौकरियों और शैक्षणिक संस्थानों में 12 प्रतिशत आरक्षण सहित विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन जारी है। आंदोलनकारी जयपुर-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर आज भी डेरा डाले हुए हैं। इसी बीच एक प्रर्दशनकारी द्वारा आत्महत्या करने की सूचना मिली है।
विज्ञापन
Saini Samaj Reservation Movement
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के भरतपुर जिले में सैनी समाज का आरक्षण को लेकर आंदोलन की आग तेज होती ही जा रही है। जानकारी के अनुसार मसले का कोई हल नहीं निकलता देखकर जिला प्रशासन ने इंटरनेट की पाबंदी की अवधि को और बढ़ा दी है तो वहीं आज प्रदर्शनकारी ने पेड़ से लटक कर दी जान।
जानकारी के मुताबिक, आंदोलन स्थल पर पेड़ से फांसी का फंदा लगाकर एक युवक ने आत्महत्या की है। आंदोलनकारियों का कहना है कि आरक्षण न मिलने से आहत होकर युवक ने खुदकुशी की है। मृतक की पहचान मोहन सिंह सैनी निवासी गंधार तहसील बैर जिला भरतपुर के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को पेड़ से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
सैनी समाज के लोगों का कहना है कि आरक्षण नहीं मिलने से आहत होकर मोहन ने खुदकुशी की है। वह पिछले चार दिन से आंदोलन स्थल पर मौजूद था। युवक की मौत की खबर सुनते ही गांव ललिता मूडिया से लोग आंदोलन स्थल पर पहुंच रहे हैं। वहीं सूचना मिलते ही एसएसपी रघुवीर सिंह कविया भी घटनास्थल पर पहुंच गए।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - UP: शादी वाले दिन बाजार में चिपकाए दुल्हन के अश्लील पोस्टर, जानकारी मिलते ही दूल्हा पक्ष ने रख थी ये डिमांड