फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Sai Cricket Club Etah defeated Stadium Mainpuri

साईं क्रिकेट क्लब एटा ने 21 रन से स्टेडियम मैनपुरी को हराया

Sun, 16 Jan 2022 12:19 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jan 2022 12:19 AM IST
विज्ञापन
Sai Cricket Club Etah defeated Stadium Mainpuri
मैनपुरी। रेलवे मैदान रठेरा पर चल रहे दीपू यादव स्मृति अंतर्जनपदीय क्रिकेट प्रतियोगिता में शनिवार को साईं क्रिकेट क्लब एटा और मैनपुरी स्टेडियम के बीच मैच खेला गया। साईं क्रिकेट क्लब एटा ने 21 रनों से मैच में जीत हासिल की। एटा के संजय को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
विज्ञापन

साईं क्रिकेट क्लब एटा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम ने निर्धारित 20 ओवर के मैच में आठ विकेट खोकर 108 रन का स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्टेडियम मैनपुरी की पूरी टीम 87 रन के स्कोर पर पवेलियन लौट गई। साईं क्रिकेट क्लब एटा की तरफ से गेंदबाज विधू ने तीन, तपन और संजय ने दो-दो विकेट प्राप्त किए। एटा के संजय को अलकेश यादव ने मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया। मैच में कर्मवीर यादव और निर्दोष यादव ने अंपायर की भूमिका निभाई। स्कोरिंग अनुज यादव ने की और कोमल यादव ने आंखों देखा हाल सुनाया। इस अवसर पर रवि प्रताप सिंह, विमलेश कुमार, सौदागर सिंह, ब्रजवीर सिंह, कमलेश यादव, प्रवेश कुमार, शैलेश कुमार, सोनू यादव, रामदेव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed