फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Sadhvi Ritambhara Claims Conspiracy to Divide Hindu Society Calls for Unity

यूपी: सोशल मीडिया के जरिये भड़काए जा रहे  जेन-जी, विदेश से हो रही साजिश; जानें क्या बोलीं- साध्वी ऋतंभरा

Mon, 05 Oct 2026 10:17 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Mon, 05 Oct 2026 10:17 AM IST
सार

आगरा में अशोक सिंघल की जयंती पर साध्वी ऋतंभरा ने विदेश से सोशल मीडिया के जरिये हिंदू समाज को बांटने की साजिश का दावा किया। उन्होंने कहा कि फर्जी आईडी से युवाओं को भड़काया जा रहा है, इसलिए जातिगत अभिमान छोड़कर समाज को एकजुट होना होगा।
 

विज्ञापन
Sadhvi Ritambhara Claims Conspiracy to Divide Hindu Society Calls for Unity
साध्वी ऋतंभरा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

विदेश में बैठे लोग हिंदू समाज को तोड़ने की साजिश रच रहे हैं। वहां से सोशल मीडिया के जरिये जेन-जी और जेन-अल्फा को भड़काया जा रहा है। वेपांडे, दुबे, चौधरी, मौर्य आदि सरनेम वाली फर्जी आईडी बनाकर एक-दूसरे को गाली देते हैं। इससे समाज में वैमनस्यता फैल रही है। जातिगत अभिमान को भुलाकर हमें एक होना होगा। ये बातें साध्वी ऋतंभरा ने रविवार को सूरसदन प्रेक्षागृह में विश्व हिंदू परिषद ब्रज प्रांत द्वारा वीएचपी के संस्थापक अशोक सिंघल की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में कहीं।
विज्ञापन


उन्होंने रामजन्मभूमि आंदोलन का जिक्र करते हुए कहा कि आज के नेता कार्यकर्ताओं को आगे करते हैं लेकिन अशोक सिंघल ने खुद आगे आकर आंदोलन को बढ़ाया। अयोध्या में उन्हें रक्तरंजित देख कार्यकर्ताओं भी जोश से भर आए। साध्वी ऋतंभरा को तेजस्वी ऋतंभरा बनाने वाले अशोक सिंघल ही थे। उन्होंने कहा था हिंदू समाज जातियों में बंटा है। एक साथ होना सबसे बड़ा मंत्र है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आगरा की पवित्र भूमि को प्रणाम करती हूं, क्योंकि यहां के लोग अशोक सिंघल के संघर्ष के साक्षी हैं। उन्होंने आंसू बहाए हैं। साध्वी ने दो कथाओं के जरिये बताया कि दूसरे धर्म के लोगों को मित्र बनाकर अपनी जड़ें न दिखाएं, वही काट देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान वीएचपी केंद्रीय मंत्री दिनेश उपाध्याय, जय प्रकाश त्यागी, गौरव बंसल, मुकेश विनायक खांडेकर, अनुज कुमार, कन्हैया लाल, केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल, महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबीता चौहान, पूर्व मंत्री चौधरी उदयभान सिंह, विधायक डॉ. जीएस धर्मेश, भाजपा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता समेत सैकड़ों विहिप पदाधिकारी व कार्यकर्ता माैजूद रहे।


एकजुटता के लिए किया कार्य
मुख्य अतिथि विहिप संरक्षक दिनेश चंद्र ने कहा कि अशोक सिंघल ने सामाजिक समरसता, हिंदू धर्म की संस्कृति और एकजुटता के लिए कार्य किया। उन्होंने राम मंदिर की लड़ाई को मजबूत करने के लिए संतों को मठ और मंदिरों से निकालकर जनजागरण चलाया। घर-घर तक राम ज्योति और खड़ाऊं पहुंचाए। उन्होंने गोसंरक्षण के लिए भारतीय गायों की खोई नस्ल को खोजा। वेदों को घर-घर तक पहुंचाया। वेद विद्यालय खुलवाए।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed