फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Sad: The happiness of Taheri sister's wedding turned into mourning.

Agra News: दुखदः मातम में बदल गईं तहेरी बहन की शादी की खुशियां

Sat, 13 Jul 2024 01:53 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 13 Jul 2024 01:53 AM IST
विज्ञापन
Sad: The happiness of Taheri sister's wedding turned into mourning.
कासगंज। जिले की कोतवाली सोरों क्षेत्र के गांव बरौदा में बुधवार को जमीन के विवाद में एक युवक की आरोपियों ने ट्रैक्टर से कुचलकर बेरहमी से हत्या कर दी थी। हत्या के बाद मृतक की तहेरी बहन की शुक्रवार को गमगीन माहौल में शादी की औपचारिकताएं पूरी की गईं। इस मामले में 11 आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।10 जुलाई को गांव में हुए संघर्ष में शिवराम के युवा पुत्र मानपाल की ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या कर दी गई थी। शिवराम के बड़े भाई शिशुपाल के यहां उनकी पुत्री शादी की तैयारियां हो रही थीं। उनकी बेटी जविता का 11 जुलाई बृहस्पतिवार को विवाह होना था। युवती की बरात बृहस्पतिवार को जिला संभल के गांव बदरई से आनी थी, लेकिन मानपाल की हत्या हो जाने के बाद परिवार में हंसी खुशी का माहौल गम में बदल गया। जब घटना की खबर संभल (मुरादाबाद) के गांव बदरई पहुंची तो वर पक्ष के यहां भी खुशियों को ग्रहण लग गया। बड़ी संख्या में परिवार के लोग गांव बरौदा पहुंचे और शोक संवेदना व्यक्त की। मेहंदी रचाए बैठी जविता का भी रो-रोकर बुरा हाल था। घर में उत्साह व खुशी माहौल गम में बदल गया था। शादी में शामिल होने आए नाते-रिश्तेदार भी गमगीन थे। मानपाल का अंतिम संस्कार बृहस्पतिवार को करने के बाद शुक्रवार की सुबह वर पक्ष से दूल्हा राहुल अपने पिता जसवीर और अन्य गिने चुने रिश्तेदारों के साथ गांव बरौदा पहुंचे। जहां शादी की सभी औपचारिकताएं पूरी करते हुए रस्म अदायगी की गई। हालांकि इस दौरान भी परिवार की महिलाओं व पुरुषों की आंखें नम दिखीं। जविता मानपाल को मानती थी भाई ः
विज्ञापन

दुल्हन जविता के कोई सगा भाई नहीं था। वह मानपाल और इसके छोटे भाई को ही अपना भाई मानती थी। मानपाल बड़ा होने के कारण अन्य परिजनों का भी दुलारा था। 11 जुलाई को होने वाली शादी की मेहंदी रचाए बैठी जविता को क्या पता था कि उसकी शादी में उसका भाई ही शिरकत नहीं कर सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed