{"_id":"5c1b3b99bdec2256ab4fc2dc","slug":"ruthlessly-killing-of-woman-in-mathura","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर महिला की बेरहमी से हत्या, शव देख कांप गया लोगों का कलेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में घुसकर महिला की बेरहमी से हत्या, शव देख कांप गया लोगों का कलेजा
Thu, 20 Dec 2018 12:20 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 20 Dec 2018 12:20 PM IST
विज्ञापन
murder
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा के आजमपुर इलाके की नागराज कालोनी में एक महिला की उसी के घर में बड़ी बेरहमी के साथ हत्या कर दी गई। ईंट से सिर और चेहरे पर वार किए गए। शव की हालत देखकर लगता है कि हत्यारा तब तक वार करता रहा जब तक महिला के प्राण नहीं निकल गए। महिला का शव घर के आंगन में चूल्हे के पास पड़ा मिला है। महिला तलाकशुदा थी और इकलौते बेटे के साथ यहां रहती थी। बेटा अपने नाना के घर गया हुआ था।
नागराज कालोनी में पार्वती (43) का शव गुरुवार की सुबह को आस पड़ोस के लोगों ने घर के आंगन में पड़ा देखा था। पास में ही खून से सनी ईंट भी पड़ी थी। माना जा रहा है कि इसी ईंट से सिर और चेहरे पर वार किए गए हैं। इसके अलावा शरीर पर कहीं चोट का निशान नहीं है।
पुलिस का कहना है कि पार्वती का दस साल पहले पति देवेंद्र से तलाक हो गया था। पार्वती तेरह साल के बेटे सुंदरम के साथ ही रहती थी। सुंदरम भी दो दिन से नाना के घर गया था। पार्वती ने भैंस पाल रखी हैं, जिसका दूध बेचकर गुजर बसर करती थी। हत्या की वजह फिलहाल साफ नहीं हो सकी है। प्रभारी निरीक्षक अनूप सरोज ने बताया कि मां शकुंतला पत्नी बाबूलाल ने अज्ञातों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।

घनी बस्ती में हुई वारदात
जिस तरह से नागराज कालोनी में महिला की हत्या की गई है उससे साफ है कि बदमाशों को पुलिस का कतई डर नहीं है। क्राइम सीन को देखकर लगता है कि बदमाशों ने वारदात को बड़ी तसल्ली के साथ अंजाम दिया है। महिला को शोर मचाने तक का मौका नहीं दिया गया।
जिस मोहल्ले में वारदात हुई है वह घनी बस्ती है। लेकिन फिर भी बदमाश हत्या करके आसानी के साथ फरार हो गए। जिक्र केवल इसी घटना का नहीं है बल्कि 20 दिसंबर को यमुना एक्सप्रेसवे पर किसानों से 90 हजार रुपये लूट लिए गए थे। 20 दिसंबर को ही वेंडर की गला घोंटकर हत्या कर दी गई थी।
हत्या के खुलासे के लिए एसएसपी बबलू कुमार ने चार टीमों को लगाया है। हाईवे थाना, सीआईडब्लू, स्वाट टीम और सर्विलांस की टीम खुलासे में जुट गई हैं। पुलिस के हाथ महत्वपूर्ण सुराग तो लगे हैं, पर फिलहाल पुलिस कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। सूत्रों की मानें तो हाईवे पुलिस ने एक स्कूटी घर के पास से बरामद की है। इसके अलावा महिला के बहनोई को भी हिरासत में लिया है। फिलहाल पुलिस पूछताछ कर रही है।
महिला की हत्या बुधवार की रात 10 बजे कर दी गई थी। सिर और चेहरे को ईंटों से कुचलकर उसे मारा गया। इससे अधिक खून बहने से महिला की मौत हुई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है। प्रभारी निरीक्षक अनूप सरोज ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में रात 10 बजे के आसपास महिला की हत्या होना आया है। एंटी मोर्टम इंजरी के कारण महिला की मौत हुई है।