फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   runakta clash investigation of vandalism and arson in three houses in Runkta transferred to Crime Branch

रुनकता बवाल: छात्रा को नहीं लेने आया जिम संचालक, कर रही इंतजार, एसएसपी ने स्थानांतरित कर दी जांच 

Sun, 08 May 2022 12:10 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 08 May 2022 12:10 AM IST
सार

आगरा के रुनकता में जिम संचालक के साथ गई छात्रा को लेकर जमकर बवाल हुआ था। आरोपी के  तीन घरों में तोड़फोड़ से  साथ ही आगजनी भी कर दी गई थी।

विज्ञापन
runakta clash investigation of vandalism and arson in three houses in Runkta transferred to Crime Branch
रुनकता में हुई आगजनी की तस्वीरें - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के रुनकता में तीन घरों में तोड़फोड़ और आगजनी प्रकरण के मुकदमे की विवेचना क्राइम ब्रांच को स्थानांतरित कर दी गई है। इस मुकदमे में प्रभारी निरीक्षक ही वादी थे। नौ आरोपियों को जेल भेजने के बाद किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई। विवेचना ठंडे बस्ते में डाल दी गई थी। वहीं छात्रा अब भी मथुरा के नारी निकेतन में है। उसको ले जाने के लिए पति नहीं आया है।

विज्ञापन


रुनकता की रहने वाली छात्रा 11 अप्रैल की दोपहर घर से निकली थी। घर नहीं लौटी। परिजनों ने कस्बा के जिम संचालक साजिद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। 12 अप्रैल को दोनों ने दिल्ली के आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली थी। उनके शादी से संबंधित प्रमाण पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हुए। साजिद ने शादी से पहले हिंदू धर्म अपनाया था। उसने अपना नाम साहिल रख लिया था। 13 अप्रैल को पुलिस ने छात्रा को दिल्ली से बरामद होना दर्शाया था। आरोपी साजिद की गिरफ्तारी की मांग को लेकर 15 अप्रैल को कस्बा में पंचायत हुई। इसके बाद कुछ लोगों ने साजिद, उसके भाई और चाचा के घर में तोड़फोड़ व आगजनी की। 

विज्ञापन

नए विवेचक को दिए साक्ष्य

बवाल के मामले में थाना सिकंदरा के प्रभारी निरीक्षक बलवान सिंह ने 20 नामजद और 200 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। नौ आरोपियों को पहले दिन ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। सीओ हरीपर्वत एएसपी सत्य नारायण ने बताया कि मुकदमे में वादी प्रभारी निरीक्षक थाना सिकंदरा थे। विवेचना क्राइम ब्रांच में स्थानांतरित की गई है। पुलिस ने प्रारंभिक विवेचना के बाद जो साक्ष्य संकलन किया था, उसे नए विवेचक को उपलब्ध करा दिया गया है। क्राइम ब्रांच आगे की विवेचना करेगी। छात्रा को नारी संरक्षण गृह (नारी निकेतन) मथुरा में रखा गया है। उसे ले जाने के लिए कोई आया नहीं है। वह जब चाहें तब तक वहां रह सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम प्रधान की गिरफ्तारी का हुआ था विरोध

घटना में पुलिस की ओर से नौ आरोपियों को जेल भेजा गया। इनमें ग्राम प्रधान अनुज कुमार और जिला पंचायत सदस्य भी शामिल थे। पुलिस पर आरोप लगा कि निर्दोष लोगों को जेल भेजा है। ग्राम प्रधान की पिटाई की गई है और उन्हें घर से गिरफ्तार करके जेल भेजा गया है। अधिवक्ताओं और राजनीतिक संगठनों ने भी आरोप लगाए थे। इसके बाद ही विवेचना स्थानांतरित की गई।

स्थानांतरित की गई जांच

एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि रुनकता आगजनी प्रकरण में विवेचना क्राइम ब्रांच स्थानांतरित की गई है। विवेचक साक्ष्य संकलन करके कार्रवाई करेंगे। छात्रा को नारी निकेतन में रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed