फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Ruckus after death of confectioner: Dead body found hanging on a tree PAC had to be set up in village

हलवाई की मौत के बाद बवाल: पेड़ पर ऐसे हाल में लटकी मिली लाश, परिजनों में आक्रोश; गांव में लगानी पड़ गई पीएसी

Sun, 22 Dec 2024 08:11 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 22 Dec 2024 08:11 AM IST
सार

लापता हलवाई की लाश पेड़ पर लटकी मिलने से सनसनी फैल गई। परिवार के लोगों ने हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। गांव में एहतियातन पीएसी तैनात की गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है। 
 

विज्ञापन
Ruckus after death of confectioner: Dead body found hanging on a tree PAC had to be set up in village
परिजनों के समझाती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के ताजगंज थाना क्षेत्र में रात से लापता भूप सिंह का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला। परिजनों ने गांव के ही लोगों पर हत्या का आरोप लगाया। शव को सड़क पर रखकर हंगामा किया। एक महीने पहले उन पर फायरिंग भी हुई थी। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला खुदकुशी का है। जांच की जा रही है। गांव में पीएसी तैनात कर दी गई है। 
विज्ञापन



गांव सैमरा का ताल निवासी भूप सिंह (50) हलवाई थे। उनके दो बेटे और दो बेटियां है। शनिवार दोपहर करीब 2 बजे भूप सिंह का शव एक प्लॉट में बेरिया के पेड़ पर फंदे से लटका मिला। राहगीरों ने परिजन को जानकारी दी। परिजन शव लेकर गांव पहुंच गए। गांव के ही दूसरे पक्ष के लोगों पर हत्या का आरोप लगाकर शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। सूचना पर फॉरेंसिक टीम और पुलिस पहुंच गई। एसीपी ताज सुरक्षा ने कार्रवाई का आश्वासन देकर परिजन को शांत कराया। 
विज्ञापन



शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मृतक के छोटे भाई बल्लू ने आरोप लगाया कि दूसरे पक्ष के आकाश और एक दवा विक्रेता का एकता पुलिस चौकी के पुलिसकर्मियों के साथ उठना-बैठना है। इससे पुलिस आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करती। पुलिस ने पहले कार्रवाई की होती तो उनका भाई जिंदा होता।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed