फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   rss trained good citizens

शाखा में स्वयं सेवकों के व्यक्तित्व को निखारकर उन्हें राष्ट्रभक्त नागरिक बनाता है संघ- सरकार्यवाह

Mon, 28 Mar 2022 12:30 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 28 Mar 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
rss trained good citizens
कासगंज के श्रीगणेश इंटर कॉलेज में आयोजित स्वंय सेवक के एकत्रीकरण कार्यक्रम में उपस्थित स्वंय स? - फोटो : KASGANJ
कासगंज। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय सह सरकार्यवाह रामदत्त चक्रधर ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की देनिनंदिनी शाखा में सभी लोग बिना किसी लोभ लालच के आते हैं। शाखा ऐसे स्वयंसेवको के व्यक्तित्व को निखार कर उन्हें राष्ट्रभक्त नागरिक बना कर समाज को सौंपती हैं। उन्होंने कहा कि स्वयंसेवक बनने के पश्चात एक बड़ी जिम्मेदारी स्वयंसेवक पर आ जाती है और वह जिम्मेदारी है समाज परिवर्तन की है।
विज्ञापन

सरकार्यवाह चक्रधर श्रीगणेश इंटर कॉलेज में स्वयं सेवकों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने आगे कहा कि समाज के अंदर जितनी भी बुराइयां हैं उन्हें स्वयंसेवक परिवर्तित करने में लग जाते हैं। स्वयंसेवकों के प्रभाव से ही संघ कार्य का विस्तार होता है। उन्होंने कहा कि शाखाएं बढ़ती रहें। उपवस्ती में शाखा कार्य को स्वयंसेवक तेजी के साथ करें। समाज के सभी कष्टों को, उनकी समस्याओं के समाधान का काम स्वयंसेवकों के ऊपर है। उन्होंने विस्तार से बताया कि समाज के उत्थान के लिए संघ अपनी छह गतिविधियां चला रहा है। ये गतिविधियां निरंतर समाज परिवर्तन का काम कर रही हैं और समाज परिवर्तन का काम तब होता है जब हम मन परिवर्तन का काम करते हैं। उन्होंने कहा कि स्वयंसेवकों का उत्तरदायित्व बहुत अधिक है। आज संघ से जुडने के लिए समाज के बड़ी संख्या में युवा आगे आ रहे हैं। इस संख्या का संभाल करना और उसे चरित्रवान, निष्ठावान, कर्तव्यनिष्ठ ईमानदार, नागरिक बनाना स्वयंसेवकों का उत्तरदायित्व है। उन्होंने कहा कि जब एक बड़ी समाज की संख्या संघ कार्य के साथ जुड़ेगी तब समाज परिवर्तन का काम आसानी से हो सकेगा। उन्होंने कहा कि 1925 में आरंभ हुए संघ के कार्य ने भारत के विभिन्न क्षेत्रों को प्रभावित किया है, जिनमें शिक्षा, श्रम, संस्कार, कला ही नहीं है बल्कि भारत का मानस बदलने में भी संघ की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उन्होंने कहा कि आज संघ के 100 वर्ष पूरे होने जा रहे हैं सभी स्वयंसेवकों को ऐसा प्रयत्न करना चाहिए कि 100 साल के आते आते संघ के माध्यम से समाज के अंदर परिवर्तन स्पष्ट दिखाई देने लगे। उन्होंने कहा कि उन्हें स्वयं सेवकों के प्रयत्न और प्रयासों पर विश्वास है। निश्चित ही इस क्षेत्र में संघ की शाखाएं उप बस्तियों तक पहुंचेंगी और हम एक ज्ञानवान, ऊर्जावान, देशभक्त, ईमानदार और चरित्रवान नागरिक समाज का निर्माण करने में सहायक होंगे। एकत्रीकरण कार्यक्रम में सह सरकार्यवाह के साथ मंच पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग संघचालक उमाशंकर, सह जिला संघचालक नंदन रहे। कार्यक्रम का आरंभ ध्वज लगाकर संघ की प्रार्थना के साथ हुआ। उसके पश्चात वंश गौड़ का एकल गीत हुआ ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed