{"_id":"62002b94e2580c1c4e56b29e","slug":"rs-1-35-lakh-looted-from-gas-agency-employee-agra-news-agr5235642176","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैस एजेंसी के कर्मचारी से 1.35 लाख रुपये लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैस एजेंसी के कर्मचारी से 1.35 लाख रुपये लूटे
विज्ञापन
आगरा। सदर के नौलक्खा में रविवार को दिन में करीब 3:30 बजे बाइकर्स गैंग ने शिवा गैस एजेंसी के गोदाम प्रभारी हरेंद्र सिंह से 1.35 लाख रुपये लूट लिए। हरेंद्र गोदाम से कैश लेकर कार्यालय जा रहे थे। रास्ते में बदमाशों ने लात मारकर स्कूटी से गिरा दिया। इसके बाद जेबों से रकम निकालकर ले गए। चुनाव को लेकर कड़ी सुरक्षा के बीच वारदात से सवाल खड़े हो गए हैं।
हरेंद्र सिंह गुम्मट, ताजगंज के रहने वाले हैं। शिवा गैस एजेंसी का गोदाम रोहता स्थित ठाकुरदास की गढ़ी में है। उन्होंने पुलिस को बताया कि वह गोदाम के प्रभारी हैं। रविवार को बैंक बंद थीं। इस कारण वो 1.64 लाख रुपये लेकर स्कूटी से बेलनगंज स्थित उमरैया वाली गली में एजेंसी के कार्यालय पर जा रहे थे। उनकी पैंट की दोनों जेब में रुपये रखे थे। नौलक्खा में पीछे से पल्सर बाइक पर दो बदमाश आए। उन्होंने हेलमेट पहन रखा था। एक बदमाश ने उनकी स्कूटी में लात मार दी, जिससे वो गिर पड़े। तभी बदमाश उतरकर उनके पास आया। उसने जेबों को काट दिया। उन्होंने विरोध किया, लेकिन तक तक बदमाश रुपये निकालकर बाइक पर बैठकर भाग गया। उनकी जेब में 29 हजार रुपये बचे रह गए।
सूचना पर एसपी सिटी विकास कुमार पहुंचे। बदमाशों की तलाश में पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक किए, लेकिन बदमाशों के बारे में जानकारी नहीं लग सकी। मामले में गैस एजेंसी के मालिक के भाई चौधरी बदन सिंह ने पुलिस को तहरीर दी।
विज्ञापन
चुनाव को लेकर पूरे जिले में फोर्स का रूट मार्च कराया जा रहा है। जगह-जगह बैरियर लगाए गए हैं। गैस एजेंसी के गोदाम प्रभारी से लूट की वारदात के बाद बदमाश आसानी से भाग निकले। लोगों का कहना था कि इतनी सुरक्षा के बीच लूट हो गई। पुलिस के हाथ बदमाश नहीं आ सके। सदर में पिछले दिनों बमरौली अहीर मार्ग पर 200 किलोग्राम चांदी लूटी गई थी। अब एक और वारदात हो गई।
पुलिस को आशंका है कि बदमाशों ने रेकी के बाद वारदात की है। उन्हें पता था कि कर्मचारी कैश लेकर अकेला जा रहा है। इसका पता गोदाम से जुड़े किसी व्यक्ति को ही हो सकता है? एसपी सिटी ने बताया कि पुलिस टीम छानबीन में जुटी है।