फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   RPF personnel's son shot dead for refusing to play DJ

डीजे बजाने से मना करने पर आरपीएफ कर्मी के बेटे की गोली मारकर हत्या

Thu, 29 Sep 2022 01:57 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 29 Sep 2022 01:57 AM IST
सार

थाना अछनेरा के गांव कचौरा में बुधवार रात को रेलवे पुलिस फोर्स (आरपीएफ) के कर्मी के बेटे की घर के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई।परिजन ने पुलिस को बताया कि जोगेंद्र का गांव के ही कुछ लोगों से चार दिन पहले भी विवाद हुआ था।उसका पूर्व का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है।

विज्ञापन
RPF personnel's son shot dead for refusing to play DJ

विस्तार

आगरा। थाना अछनेरा के गांव कचौरा में बुधवार रात को रेलवे पुलिस फोर्स (आरपीएफ) के कर्मी के बेटे की घर के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई। उसके सीने में दो गोलियां मारीं। पुलिस का कहना है कि गांव में डीजे बजाने को लेकर विवाद हुआ था। आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

कचौरा गांव निवासी आरपीएफ कर्मी गुलाब सिंह का बेटा जोगेंद्र सिंह (35) बुधवार रात को घर के पास खड़ा था। तभी उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। इसमें दो गोली लगने से जोगेंद्र सिंह घायल हो गया। वह गिर पड़ा। इसके बाद हमलावर भाग गए।
विज्ञापन

खून से लथपथ जोगेंद्र को परिजन बिचपुरी के पास एक अस्पताल में लेकर गए, जहां से चिकित्सकों ने उसे एसएन इमरजेंसी भेज दिया। वहां चिकित्सकों ने जोगेंद्र को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी पर पुलिस पहुंच गई। मगर, आरोपी घरों से फरार हो गए। परिजन ने पुलिस को बताया कि जोगेंद्र का गांव के ही कुछ लोगों से चार दिन पहले भी विवाद हुआ था। इसी विवाद में गोली मारी गई। गांव में तनाव है। एसपी ग्रामीण पश्चिमी सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि पूछताछ में पता चला है कि गांव में डीजे बज रहा था। जोगेंद्र डीजे बंद कराने गया था। इसको लेकर उसका विवाद हो गया। गांव का रवि आया और उसके सीने में दो गोली मार दी, जिससे जोगेंद्र की मौत हो गई। परिजन की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। उसका पूर्व का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed