फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Rpf dog sultan will not be auctioned RPF steps back after objection from animal lovers

Dog Sultan: खोजी कुत्ता 'सुल्तान' नहीं होगा नीलाम, पशु प्रेमियों की आपत्ति पर RPF ने कदम किए पीछे

Tue, 28 Mar 2023 01:13 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 28 Mar 2023 01:13 PM IST
सार

ट्रेनों में चोरी और चोरों को पकड़वाने वाला खोजी कुत्ता 'सुल्तान' फिलहाल नीलाम नहीं होगा। बीमारी के चलते आरपीएफ उसकी नीलामी करने जा रहा था, लेकिन पशु प्रेमियों की आपत्ति पर नीलामी रद्द कर दी गई है। 
 

विज्ञापन
Rpf dog sultan will not be auctioned RPF steps back after objection from animal lovers
Dog Sultan - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खोजी कुत्ता 'सुल्तान' की किडनी में पथरी के चलते आरपीएफ मंगलवार को इसे नीलाम करने वाला था। शिकायत पर जीव-जंतु कल्याण बोर्ड और पीपुल ऑफ एनिमल ट्रस्ट के हस्तक्षेप के बाद आरपीएफ ने निर्णय बदल दिया है।
विज्ञापन

चार साल से दे रहा सेवाएं

सुल्तान आरपीएफ के श्वान दस्ता में चार साल से सदस्य है। समाचार पत्र में नीलामी की खबर पढ़ने के बाद पशु प्रेमी और पशु अधिकार कार्यकर्ताओं ने नीलामी पर आपत्ति जताई। कैस्पर्स होम ट्रस्ट की संचालिका विनीता अरोड़ा ने बताया कि उन्होंने दिल्ली के जीव-जंतु कल्याण बोर्ड और पीपुल फॉर एनीमल्स ट्रस्ट से शिकायत की। संस्था के अधिवक्ता पार्थ सेमवाल ने आरपीएफ के अधिकारियों से बात करते हुए इसे पशु क्रूरता बताया। उन्होंने नीलामी न करने और इसके इलाज की बात कही।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: पति ने बेटे के साथ मिलकर कर दी पत्नी की हत्या, छह घंटे तक घर में रखी लाश; बेटी ने बताई वारदात की वजह
विज्ञापन
विज्ञापन

 

नीलामी की गई रद्द

इसके बाद दस्ता के प्रभारी ओमप्रकाश शर्मा ने बताया कि सुल्तान की नीलामी रद्द कर दी है। वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त अनुभव जैन ने बताया कि नए नियम के आधार पर श्वान को पशु प्रेमी या संस्था के सुपुर्द किया जाएगा।

ये भी पढ़ें - UP: कोरोना में पति व दो बेटों की जान गई...,अब दुकान भी छिनी; पीड़िता मांग रही रहम की भीख
 

धौलपुर-मथुरा कांड करवाया था खुलासा

दस्ता के एएसआई ओमप्रकाश शर्मा ने बताया कि सुल्तान ने कई मामलों में अपराधियों को पकड़वाया। बीते साल इसका धौलपुर में रेलवे ट्रैक की चाबियां चोरी का खुलासा कराने में विशेष भूमिका निभाई। इसने अपने सूंघने की क्षमता से चोरों को पकड़वाया, ऐसे ही मथुरा में टीआरडी वैन से चोरी हुई रेलवे की संपत्ति को जब्त करवाने और अपराधियों को पकड़वाने में भी सहयोग किया।

ये भी पढ़ें - आलू ने ली जान: छह लाख रुपये की लागत, पैदावार हुई महज डेढ़ लाख रुपये की; सदमे में किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed