Dog Sultan: खोजी कुत्ता 'सुल्तान' नहीं होगा नीलाम, पशु प्रेमियों की आपत्ति पर RPF ने कदम किए पीछे
ट्रेनों में चोरी और चोरों को पकड़वाने वाला खोजी कुत्ता 'सुल्तान' फिलहाल नीलाम नहीं होगा। बीमारी के चलते आरपीएफ उसकी नीलामी करने जा रहा था, लेकिन पशु प्रेमियों की आपत्ति पर नीलामी रद्द कर दी गई है।
विस्तार
चार साल से दे रहा सेवाएं
सुल्तान आरपीएफ के श्वान दस्ता में चार साल से सदस्य है। समाचार पत्र में नीलामी की खबर पढ़ने के बाद पशु प्रेमी और पशु अधिकार कार्यकर्ताओं ने नीलामी पर आपत्ति जताई। कैस्पर्स होम ट्रस्ट की संचालिका विनीता अरोड़ा ने बताया कि उन्होंने दिल्ली के जीव-जंतु कल्याण बोर्ड और पीपुल फॉर एनीमल्स ट्रस्ट से शिकायत की। संस्था के अधिवक्ता पार्थ सेमवाल ने आरपीएफ के अधिकारियों से बात करते हुए इसे पशु क्रूरता बताया। उन्होंने नीलामी न करने और इसके इलाज की बात कही।ये भी पढ़ें - UP: पति ने बेटे के साथ मिलकर कर दी पत्नी की हत्या, छह घंटे तक घर में रखी लाश; बेटी ने बताई वारदात की वजह
नीलामी की गई रद्द
इसके बाद दस्ता के प्रभारी ओमप्रकाश शर्मा ने बताया कि सुल्तान की नीलामी रद्द कर दी है। वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त अनुभव जैन ने बताया कि नए नियम के आधार पर श्वान को पशु प्रेमी या संस्था के सुपुर्द किया जाएगा।ये भी पढ़ें - UP: कोरोना में पति व दो बेटों की जान गई...,अब दुकान भी छिनी; पीड़िता मांग रही रहम की भीख
धौलपुर-मथुरा कांड करवाया था खुलासा
दस्ता के एएसआई ओमप्रकाश शर्मा ने बताया कि सुल्तान ने कई मामलों में अपराधियों को पकड़वाया। बीते साल इसका धौलपुर में रेलवे ट्रैक की चाबियां चोरी का खुलासा कराने में विशेष भूमिका निभाई। इसने अपने सूंघने की क्षमता से चोरों को पकड़वाया, ऐसे ही मथुरा में टीआरडी वैन से चोरी हुई रेलवे की संपत्ति को जब्त करवाने और अपराधियों को पकड़वाने में भी सहयोग किया।
ये भी पढ़ें - आलू ने ली जान: छह लाख रुपये की लागत, पैदावार हुई महज डेढ़ लाख रुपये की; सदमे में किसान की मौत