{"_id":"61ce129b143c035cd3352e18","slug":"rpf-arrested-the-attacker-of-the-guard-agra-news-agr519596766","type":"story","status":"publish","title_hn":"गार्ड के हमलावर को आरपीएफ ने गिरफ्तार किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गार्ड के हमलावर को आरपीएफ ने गिरफ्तार किया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर सीकरी (आगरा)। हल्दीघाटी पैसेंजर के गार्ड को पत्थर मारकर घायल करने वाले युवक को आरपीएफ ने बुधवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी ने गांव के सामने ट्रेन नहीं रोकने पर यह घटना की थी।
रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के सीओ डीके चौहान ने बताया कि 23 दिसंबर की रात कुछ युवक आगरा ईदगाह से हल्दीघाटी पैसेंजर में सवार हुए ते। इनमें एक युवक ने ट्रेन के गार्ड से अपने गांव बंसी पहाड़पुर पर ट्रेन रोकने के लिए कहा। पर, ट्रेन गांव के समीप रुकने के बजाय सीधे स्टेशन पर खड़ी हुई। इससे गुस्साए युवक ने पत्थर मारकर गार्ड घुघरीया मीना को घायल कर दिया। घायल गार्ड का स्टेशन पर प्राथमिक उपचार देकर रवाना किया गया।
मामले में फतेहपुर सीकरी की आरपीएफ चौकी पर अज्ञात के खिलाफ अभियोग दर्ज किया गया था। मामले में आरएएफ के एसआई देवेंद्र सिंह सोलंकी व अन्य कर्मियों ने आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया। आरोपी नाहर सिंह निवासी बंसी पहाड़पुर जिला भरतपुर, राजस्थान है।