फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   robbers were identified after seeing 200 photos robbery was revealed in broad daylight

Firozabad: अपराधियों के 200 फोटो देखे तब पहचाने गए लुटेरे, दिनदहाड़े नवदंपती से हुई लूट का खुलासा

Tue, 28 Mar 2023 06:46 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 28 Mar 2023 06:46 AM IST
सार

नव दंपती की साथ लूट की वारदात को उस समय अंजाम दिया गया, जब विवाहिता अपने मायके जा रही थी। घटना के खुलासे को लेकर पुलिस की तीन टीम गठित की गईं थी। 

विज्ञापन
robbers were identified after seeing 200 photos robbery was revealed in broad daylight
वारदात के बाद भागते लुटेरे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में एसओजी और सर्विलांस टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए पांच मार्च को नवदंपती से दिनदहाड़े हुई लूट का खुलासा कर दिया। पुलिस ने दो लुटेरों को गिरफ्तार कर लूटे गए तीन लाख रुपये के आभूषण बरामद किए। जबकि एक लुटेरा अभी फरार है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन

यहां की है घटना 

सीओ देवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि नगला लोकमन निवासी दीपक अपनी पत्नी पूनम को होली पर्व पर बाइक से ससुराल छोड़ने जा रहा था। जब उसकी बाइक नहर की पटरी पर छीछामई पुल के समीप पहुंची, तभी पीछे से आए बाइक सवार लुटेरों ने उन्हें रोक लिया और तमंचा के बल पर महिला और युवक से आभूषण लूट कर फरार हो गए। घटना के खुलासे के लिए तीन टीमें गठित की गई थीं।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  'जवान मौत है, कुछ कम पैसे ले लो भाई': लाशों का भी होता है सौदा, यहां की हकीकत जानकर रह जाएंगे हैरान

विज्ञापन
विज्ञापन

दंपती को दिखाए थे 200 फोटो 

पुलिस ने अपराध क्षेत्र से जुड़े लगभग 200 लोगों के फोटो दंपती को दिखाए, जिसके बाद पीड़ित ने वितेंद्र उर्फ जितेंद्र का फोटो पहचान लिया। इसके बाद एसओजी, सर्विलांस और प्रभारी निरीक्षक हरवेंद्र मिश्र की टीम जितेंद्र की तलाश में जुट गई। रविवार रात करीब एक बजे हिंद लैंप्स फैक्टरी के पीछे माधोगंज से लुटेरों के दो साथी व घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल और लूटी गई ज्वैलरी बरामद कर ली।

तीन लुटेरों ने दिया घटना को अंजाम 

सीओ ने पकड़े गए लुटेरों के नाम अमित उर्फ हीरो और अनोज निवासी गढ़ैरी कोतवाली जिला मैनपुरी बताया। उन्होंने बताया कि तीन लुटेरों ने घटना को अंजाम दिया था। इसमें मुख्य आरोपी वितेंद्र उर्फ जितेंद्र फरार है। शीघ्र ही उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed