फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Robbers made the farmer's Diwali dark returning after selling potatoes they looted 50 thousand rupees

Agra: लुटेरों ने काली कर दी किसान की दिवाली, आलू बेचकर आ रहा था...लूट ले गए 50 हजार रुपये

Mon, 28 Oct 2024 10:01 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 28 Oct 2024 10:01 AM IST
सार

दिवाली पर प्लॉट खरीदने के लिए एडवांस देने जा रहे आलू किसान से लूट हुई। बदमाशों ने तमंचे की बट मारकर किसान से 50 हजार रुपये लूट लिए। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। 
 

विज्ञापन
Robbers made the farmer's Diwali dark returning after selling potatoes they looted 50 thousand rupees
agra police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के खंदौली में कस्बे के नगला मट्टू में रविवार की दोपहर बदमाशों ने आलू किसान से 50 हजार रुपये की लूट लिए। वह प्लाट का एडवांस देने जा रहे थे। रास्ते में बाइक सवार नकाबपोश तीन बदमाशों ने तमंचे की बट से मारकर उन्हें घायल कर दिया। इसके बाद रुपये और मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए।
विज्ञापन



यहां की है घटना
खंदौली के नगला रम्बला निवासी रामपाल आलू किसान हैं। रविवार की दोपहर वह प्लाट का एडवांस देने के लिए बाइक से नगला मट्टू जा रहा था। नगला मट्टू के पास ही बाइक सवार नकाबपोश तीन लोगों ने उन्हें रोका और लूटपाट करने लगे। विरोध करने पर एक बदमाश ने तमंचे की बट सिर पर मारकर घायल कर दिया। इसके बाद बदमाश 50 हजार रुपये और मोबाइल फोन लूटकर भाग निकले। सूचना पर थाना पुलिस भी पहुंची। पीड़ित ने थाने में लूट की तहरीर दी है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: बाथरूम में नहा रही थी महिला, मकान मालिक के बेटे ने बनाया वीडियो, फिर की ऐसी करतूत...जीते जी मर गई वो
विज्ञापन
विज्ञापन



पुलिस ने लूट की वारदात मारपीट में की दर्ज
आलू किसान रामपाल के साथ हुई लूट की वारदात में खंदौली पुलिस ने मारपीट का केस दर्ज किया है। इससे पहले उजरई में ठेकेदार के घर हुई डकैती को को भी पुलिस ने पहले संदिग्ध माना था। अधिकारियों से शिकायत के बाद लूट का केस दर्ज किया था।

एसीपी ने दिए जांच के आदेश
वहीं आलू किसान से हुई घटना में लूट की बात सामने आने पर एसीपी ने जांच के आदेश दिए हैं। एसीपी पीयूष कांत राय ने बताया कि पीडि़त की तहरीर पर मारपीट का मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है, लूट का मामला सही पाया गया तो लूट का केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed