फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ROB to be constructed between Prakash Nagar-Nunihai at a cost of Rs 90 crore

Agra News: प्रकाश नगर-नुनिहाई के बीच 90 करोड़ की लागत से बनेगा आरओबी

Wed, 11 Mar 2026 02:52 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 11 Mar 2026 02:52 AM IST
विज्ञापन
ROB to be constructed between Prakash Nagar-Nunihai at a cost of Rs 90 crore
आगरा। नुनिहाई इंडस्ट्रियल एरिया और प्रकाश नगर के बीच रेल लाइन पर लगने वाले जाम से क्षेत्रीय लोगों को जल्द मुक्ति मिलेगी। शासन ने आगरा-टूंडला रेल सेक्शन पर दो लेन के रेल उपरिगामी सेतु (आरओबी) निर्माण के लिए प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी है। इस परियोजना पर कुल 8990.52 लाख (लगभग 90 करोड़ रुपये) खर्च होंगे।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश शासन के अनु सचिव अभय प्रताप श्रीवास्तव के मंगलवार को जारी आदेश के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 3146.68 लाख की धनराशि अवमुक्त कर दी गई है। यह पुल किसी मौजूदा रेलवे क्रॉसिंग के स्थान पर न बनकर सीधे रेलवे लाइन के ऊपर बनाया जा रहा है, इसलिए इसकी शत-प्रतिशत लागत राज्य सरकार वहन करेगी और रेलवे इसमें कोई वित्तीय हिस्सेदारी नहीं करेगा। परियोजना की कुल लागत को पारदर्शी बनाने के लिए इसे सीएमआईएस पोर्टल पर भी दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


शासनादेश में स्पष्ट किया गया है कि कार्यदायी संस्था उ०प्र० राज्य सेतु निगम लिमिटेड को यह निर्माण 24 महीने में पूर्ण करना होगा। शासन ने सख्त निर्देश दिए हैं कि समय या लागत में वृद्धि के कारण परियोजना का पुनरीक्षण नहीं किया जाएगा। निर्माण शुरू करने से पहले विभाग को सभी वैधानिक अनापत्तियां और पर्यावरणीय क्लीयरेंस सुनिश्चित करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed