{"_id":"64269880bf230b8d02060a33","slug":"roadways-bus-travel-will-become-expensive-due-to-increase-in-toll-tax-2023-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: रोडवेज की सभी बसों में सफर होगा महंगा, एक अप्रैल से बढ़ेगा किराया; जानें कितना पड़ेगा असर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: रोडवेज की सभी बसों में सफर होगा महंगा, एक अप्रैल से बढ़ेगा किराया; जानें कितना पड़ेगा असर
Fri, 31 Mar 2023 01:53 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 31 Mar 2023 01:53 PM IST
सार
टोल की दरें एक अप्रैल से बढ़ाने का प्रस्ताव है। टोल महंगा होने से रोडवेज की बसों में सफर भी महंगा होगा। टोल के हिसाब से ही किराया तय होगा। बढ़े टोल के हिसाब से ही टिकट मशीन में किराया फीड किया जाएगा।
विज्ञापन
आईएसबीटी पर खड़ी रोडवेज की बसें
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के प्रस्ताव पर टोल बढ़ने से एक अप्रैल से हाईवे पर रोडवेज बस से भी सफर करना महंगा हो जाएगा। रोडवेज बस से मैनपुरी से कानपुर और दिल्ली जाने वाले यात्रियों पर भार बढ़ेगा। महंगाई के दौर में किराया महंगा होने से हाईवे पर यात्रियों को सफर करने में टोल बढ़ने से परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
ये भी पढ़ें - Agra Weather: बारिश से मौसम हुआ सुहाना, किसानों की उड़ी हुई है नींद; जानें आगे कैसा रहेगा मौसम
विज्ञापन
विज्ञापन
एक अप्रैल से बढ़ाने का प्रस्ताव
टोल की दरें बढ़ाने का प्रस्ताव भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने शासन को दिया है। टोल की दरें एक अप्रैल से बढ़ाने का प्रस्ताव है। मैनपुरी से कानपुर जाने के लिए जीटी रोड पर बेवर क्षेत्र में तरावादेव के पास और दिल्ली जाने के लिए एटा में मलावन के पास टोल प्लाजा है। कानपुर जाने वाल बस यात्रियों को तरावादेव और दिल्ली के लिए मलावन पर टोल टैक्स देना पड़ता है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - Agra Weather: बारिश से मौसम हुआ सुहाना, किसानों की उड़ी हुई है नींद; जानें आगे कैसा रहेगा मौसम
विज्ञापन