{"_id":"68769d0a3e6395b96a0bf89d","slug":"roadways-bus-service-will-get-speed-on-rural-routes-mainpuri-news-c-174-1-mnp1002-141327-2025-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: ग्रामीण मार्गों पर रोडवेज बस सेवा को मिलेगी गति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: ग्रामीण मार्गों पर रोडवेज बस सेवा को मिलेगी गति
Tue, 15 Jul 2025 11:55 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Tue, 15 Jul 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
मैनपुरी। ग्रामीण मार्गों पर रोडवेज बस सेवा को गति मिलेगी। मैनपुरी डिपो की ओर से स्थानीय मार्गों पर बसों की संख्या बढ़ाने की तैयारी की जा रही है।
मैनपुरी डिपो के बेड़े में 82 बसें हैं, जिनका संचालन आगरा, फिरोजाबाद, कानपुर, कन्नौज, एटा, अलीगढ़, दिल्ली, फर्रूखाबाद, इटावा आदि मार्गों पर नियमित रूप से होता है। सबसे अधिक दिल्ली मार्ग पर 34, आगरा मार्ग पर 28, कानपुर और इटावा के लिए चार-चार और फर्रुखाबाद के लिए दो बसों का प्रतिदिन संचालन हो रहा है। किशनी मार्ग पर दो, औंछा मार्ग पर तीन और आलीपुर खेड़ा मार्ग पर एक बस का संचालन किया जा रहा है।
स्टेशन प्रभारी अनुज दुबे ने बताया कि यात्रियों की संख्या के अनुसार ग्रामीण मार्गों जैसे किशनी और औंछा पर बस संख्या बढ़ाई जाएगी। इसके अलावा सिरसागंज, आलीपुर खेड़ा, फर्दपुर आदि मार्गों पर भी सर्वे कर बसों का संचालन शुरू कराने की तैयारी की जा रही है। संवाद