{"_id":"6ae236571983ddb1340f2726","slug":"road-will-be-constructed-in-fatehpur-sikri-at-cost-of-one-crore-in-agra-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा: फतेहपुर सीकरी में 1.16 करोड़ से बनेगी सड़क, विधायक ने किया शिलान्यास; लोगों को मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: फतेहपुर सीकरी में 1.16 करोड़ से बनेगी सड़क, विधायक ने किया शिलान्यास; लोगों को मिलेगी राहत
Wed, 28 Oct 2026 11:39 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Wed, 28 Oct 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
सड़क। सांकेतिक
- फोटो : अमर उजाला
आगरा के अछनेरा विकास खंड अंतर्गत फतेहपुर सीकरी रजवाह से गढ़ीमा गांव में मंदिर तक नाले की पटरी पर 1.16 करोड़ रुपये की लागत से सड़क का निर्माण कराया जाएगा। लोक निर्माण विभाग की ओर से करीब 1.10 किलोमीटर लंबी सड़क बनाई जाएगी। बुधवार को सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास एवं भूमि पूजन क्षेत्रीय विधायक चौधरी बाबूलाल ने किया। विधायक ने कहा, सड़क बनने से ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और क्षेत्र की कनेक्टिविटी बेहतर होगी। इस दौरान डॉ. रामेश्वर चौधरी, ब्लॉक प्रमुख महाराज सिंह, घनश्याम प्रधान, राजवीर सिंह, जुगेंद्र प्रधान, सभासद शिवा माहौर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन